शिक्षण संस्थानों का 30 करोड़ से मजबूत होगा आधारभूत ढांचा : परमार

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 10:25 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 10:25 PM (IST)
शिक्षण संस्थानों का 30 करोड़ से 
मजबूत होगा आधारभूत ढांचा : परमार
शिक्षण संस्थानों का 30 करोड़ से मजबूत होगा आधारभूत ढांचा : परमार

संवाद सहयोगी, पालमपुर : विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार और ढांचागत विकास प्रदेश सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुलह हलके में विभिन्न शिक्षण संस्थानों का आधारभूत ढांचा मजबूत किया जा रहा है। इनके भवनों के निर्माण पर 30 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंढ़ी के अतिरिक्त भवन की आधारशिला रखने के उपरांत लोगों को संबोधित करते बताया कि सुलह विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों, भवनों, पुलों, पेयजल, सिचाई, परिवहन और बिजली क्षेत्र में विकास के नए पायदान हासिल किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इलाके की खुशहाली और विकास के लिये कुछ हटकर और कुछ अलग करने का प्रयास किया जा रहा है।थुरल में सिविल अस्पताल को 100 बिस्तरों स्तरोन्नत कर सवा 18 करोड़ से नया भवन बनाया जा रहा है। थुरल से बच्छवाई सड़क व पुल निर्माण पर 12 करोड़ रुपये और अन्य विकास कार्यों पर लगभग तीन करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। थुरल में पांच करोड़ से कॉलेज का नया भवन बनाने के साथ बीबीए, बीसीए की कक्षाएं आरंभ की गईै।

इससे पहले विधान सभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत मुंढ़ी में 13 लाख से निर्मित पंचवटी वाटिका का लोकार्पण किया। परमार ने कहा कि युवा पीढ़ी हमारा भविष्य है और युवाओं को नशे व अन्य बुरी आदतों से दूर रखकर राष्ट्र निर्माण के कार्यों की ओर प्रेरित करने की दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। युवा पीढ़ी स्वस्थ और नशे से दूर रहे इसके लिए सुलाह हलके में मैदान, ओपन जिम और पंचवटी पार्कों का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। बुजुर्गो को सुबह और शाम सैर और व्यायाम करने तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए जमीन की उपलब्धता पर हर पंचायत में पंचवटी वाटिकाओं का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लगभग ढ़ाई करोड़ की लागत से सुलाह हलके में 26 पंचवटी वाटिकाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 12 वाटिका तैयार हो चुकी है जबकि 14 जगह कार्य प्रगति पर है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, बीडीसी सुलाह की अध्यक्ष कुसुम लता, भवारना बीडीसी अध्यक्ष अनिता चौधरी, उपाध्यक्ष राजेश मेहता, कल्पना देवी, स्थानीय पंचायत के प्रधान अजिन्दर कुमार, दीपक नाग, मदन ठाकुर, संजू भाटिया, अश्वनी कुमार, एसडीएम धीरा आशीष शर्मा, बीडीओ सिकंदर कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मनीष सहगल, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अनिल पूरी, तहसीलदार थुरल जगदीश चंद सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी