दसवीं की मेरिट सूची में 29661 विद्यार्थी

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 08:56 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 08:56 PM (IST)
दसवीं की मेरिट सूची में 29661 विद्यार्थी
दसवीं की मेरिट सूची में 29661 विद्यार्थी

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में 29661 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में यह संख्या कहीं अधिक है। 2020 में करीब 20244 विद्यार्थी मेरिट सूची में थे। इस बार करीब 9417 विद्यार्थी अधिक हैं। 2021 में दसवीं की मेरिट सूची में सरकारी स्कूलों से 8497 लड़कियां व 4060 लड़के और निजी स्कूलों से 8410 लड़कियां व 8694 लड़के शामिल हैं।

वहीं बात करें 2020 में जारी दसवीं की मेरिट सूची की तो सरकारी स्कूलों से 6417 लड़कियां व 3277 लड़के और निजी स्कूलों से 5987 लड़कियां व 4563 लड़के शामिल रहे। वहीं 2019 में जारी मेरिट सूची में दसवीं में करीब 18058 विद्यार्थियों ने जगह पाई थी। सरकारी स्कूलों की 5417 लड़कियां व 2941 लड़के और निजी स्कूलों से 5459 लड़कियां व 4241 लड़के शामिल रहे।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी के मुताबिक दसवीं और जमा दो की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। जमा दो टाप-100 में सरकारी स्कूल का एक भी छात्र नहीं

शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी की गई जमा दो की मेरिट सूची के टाप-100 छात्रों में एक भी छात्र सरकारी स्कूल का नहीं है। इसके अलावा दसवीं के टाप-100 की सूची में सरकारी स्कूलों के दो ही छात्र जगह बना पाए हैं। 2021 में जमा दो के टाप-100 में 106 विद्यार्थी हैं, जिसमें 77 छात्राएं व 29 छात्र शामिल हैं। ये सभी निजी स्कूलों के हैं। वहीं दसवीं के टाप 100 में 155 छात्र हैं। सरकारी स्कूलों से दो लड़कियां व निजी स्कूलों की 109 छात्राएं जबकि 44 छात्र शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी