जिला कांगड़ा में 24 घंटे में रिकॉर्ड 258 लोग कोरोना संक्रमित, तीन मरीजों की हुई मौत

Kangra Coronavirus Update कांगड़ा जिले में शनिवार को 258 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। साथ ही तीन बुजुर्गों की मौत हुई है। जिले में अब तक 12051 लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 9994 स्वस्थ हुए हैं। शनिवार को 101 लोगों ने वैश्विक महामारी को मात दी है।

By Edited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 03:00 AM (IST)
जिला कांगड़ा में 24 घंटे में रिकॉर्ड 258 लोग कोरोना संक्रमित, तीन मरीजों की हुई मौत
कांगड़ा जिले में शनिवार को 258 लोग कोरोना से संक्रमित हुए।

धर्मशाला, संवाद सहयोगी। कांगड़ा जिले में शनिवार को 258 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। साथ ही तीन बुजुर्गों की मौत हुई है। जिले में अब तक 12051 लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 9994 स्वस्थ हुए हैं। शनिवार को 101 लोगों ने वैश्विक महामारी को मात दी है। सक्रिय मामलों की संख्या 1794 पहुंच गई है जबकि 261 लोग दम तोड़ चुके हैं। फतेहपुर के बुजुर्ग की कोविड अस्पताल धर्मशाला में मौत हुई है। बुजुर्ग शुगर से भी पीड़ित था। कांगड़ा के छोटी हलेड़ की बुजुर्ग महिला की टांडा अस्पताल में मौत हुई है। महिला भी शुगर से ग्रसित थी। इसके अलावा टरकाटा के भट्टी गांव के बुजुर्ग की होम आइसोलेशन में मौत हुई है।

बुजुर्ग की रिपोर्ट 12 अप्रैल को संक्रमित आई थी और स्वजन ने उन्हें घर में ही आइसोलेट किया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि संक्रमित हुए लोग शाहपुर, कुंसल, तंगरोटी, हटवास, बड़ोह, ज्वालामुखी, नगरोटा बगवां, पालमपुर, बोहन, मुंबई, पनापर, रिट, बंदला, भवारना, भट्टू समूला, बनूरी, कंडी, सलियाणा, गुग्गा सलोह, जोगेंद्रनगर, धर्मशाला, मैक्लोडगंज, भागसू, सराह, टांडा मेडिकल कॉलेज, खनियारा, निजी स्कूल नड्डी, बड़ोल, परागपुर, चुधरेहड़, योल, रेहलू, निजी अस्पताल कांगड़ा, नैहरनपुखर, रामनगर, ततवाणी, निजी बैंक कांगड़ा, डोहब, कलोहा, नंदेहड़, जोनल अस्पताल धर्मशाला, कुठमां, दौलतपुर, रक्कड़, दियोग्रां, सिहूंड, कलेड़, रजियाणा, गोपालपुर, देहरा, खुंडियां, नादौन, नलेटी, चंबा, बैजनाथ, मंडी, चनौर, एमएच योल, मालनू, सरीमोलग, गदियाड़ा, मनियाड़ा, सलोह, मारंडा, जसाई, बडूखर, फतेहपुर, जगनोली, राजा का तालाब, बड़ोह, गंगथ, जसूर, सुन्हीं, इच्छी, सिद्धबाड़ी, जेल धर्मशाला, दाड़ी, घुरकड़ी, थुरल, पुढ़वा, कोटलू, दरगेला, एसएसबी सपड़ी, मसरूर, बंगोली, कथोली व कोतवाली बाजार धर्मशाला क्षेत्रों के हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिले की जनता का आह्वान किया है कि कोविड नियमों का पालन करें और बिना मास्क बाहर न निकलें। साथ ही उन्होंने शारीरिक दूरी बनाए रखने और बार-बार सैनिटाइजर या फिर साबुन से हाथ धोने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी