कुल्‍लू के राष्ट्रीय राजमार्ग 305 जलोड़ी दर्रे में 26 पर्यटकों को किया रेस्क्यू

जिला कुल्लू के राष्ट्रीय राजमार्ग 305 औट- लुहरी-सैंज मार्ग में जलोड़ी जोत में रविवार को बर्फबारी होने से यहां पर फंसे 26 पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। हालांकि सोमवार को सुबह से धूप खिली रही लेकिन मार्ग में बसों की आवाजाही बंद है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:00 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:00 PM (IST)
कुल्‍लू के राष्ट्रीय राजमार्ग 305 जलोड़ी दर्रे में 26 पर्यटकों को किया रेस्क्यू
जलोड़ी जोत में रविवार को बर्फबारी होने से यहां पर फंसे 26 पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।

कुल्लू ,जागरण संवाददाता। जिला कुल्लू के राष्ट्रीय राजमार्ग 305 औट- लुहरी-सैंज मार्ग में जलोड़ी जोत में रविवार को बर्फबारी होने से यहां पर फंसे 26 पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। हालांकि सोमवार को सुबह से धूप खिली रही लेकिन मार्ग में बसों की आवाजाही बंद है। यहां से फोर बाई फोर वाहन चल रहे हैं। देर रात को कुछ पर्यटक वाहन के फंसे होने की सूचना मिली। बर्फबारी होने के कारण पर्यटक के वाहन फिसल रहे थे। जिसके बाद पर्यटकों ने 112 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर फंसे होने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही बंजार थाने से पुलिस और स्थानीय लोग पर्यटकों को रेस्क्यू करने पहुंच गए। रेस्क्यू टीम में बंजार थाने से एचसी महेश, राम और कर्म चंद वाहन ले जाकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान यहां पर वाहन नंबर पीबी 01 9577 से 14 पर्यटक और वाहन नंबर पीबी 01बी 3344 से 12 पर्यटकों को सुरक्षित सोझा और जिभी लाया गया। यह सभी पश्चिम बंगाल राज्य के हैं। रेस्क्यू टीम में हिम्मत, ललित और एक होटल व्यवसायी/ जिभी से वाहन के साथ रेस्क्यू करने पहुंचा। इस दौरान पर्यटकों को ले जाने के लिए एक टाटा सुमो वाहन की भी व्यवस्था की गई। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पर्यटकों को रेस्क्यू करने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी बेस्ट बंगाल के पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।

जलोड़ी दर्रे में होता है हर वर्ष अधिक हिमापत

राष्ट्रीय राजमार्ग 305 औट लुहरी सैज मार्ग में हर वर्ष जलोड़ी दर्रें में अधिक हिमपात होता है। ऐसे में यहां पर एक पुलिस जवान की सर्दियों में तैनाती की जाती है। आउटर सिराज से जिला मुख्यालय को यह मार्ग जो जोड़ता है। सर्दियों में बर्फबारी होने से मार्ग में कई दिनों तक वाहनों की आवाजाही बंद रहती है।

chat bot
आपका साथी