25 लोगों की मौत, 1241 कोरोना संक्रमित

जागरण संवाददाता धर्मशाला कांगड़ा जिले में सोमवार को 25 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 05:42 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 05:42 AM (IST)
25 लोगों की मौत, 1241 कोरोना संक्रमित
25 लोगों की मौत, 1241 कोरोना संक्रमित

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : कांगड़ा जिले में सोमवार को 25 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई, जबकि 1241 वैश्विक महामारी की चपेट में आए हैं।

महामारी से मरने वालों में चकोल की 56 वर्षीय महिला, टिप्पा मैक्लोडगंज की 83 वर्षीय महिला, बलेहड़ का 45 वर्षीय व्यक्ति, नटेहड़ का 75 वर्षीय व्यक्ति, शमीरपुर का 37 वर्षीय व्यक्ति, गरला फतेहपुर का 80 वर्षीय व्यक्ति, नटेहड़ का 72 वर्षीय व्यक्ति, सिहुंवा का 50 वर्षीय व्यक्ति, जवाली की 70 वर्षीय महिला, बैदी की 69 वर्षीय महिला, धुंधला की 44 वर्षीय महिला, खैरा की 60 वर्षीय महिला, नलसूहा की 55 वर्षीय महिला, पदेर नगरोटा की 52 वर्षीय महिला, टंग नरवाणा का 57 वर्षीय व्यक्ति, लंज के 57 वर्षीय व्यक्ति, जैंद की 40 वर्षीय महिला, दुगोली की 54 वर्षीय महिला, सुलह की 48 वर्षीय महिला, मुहल का 72 वर्षीय व्यक्ति, गरगां नूरपुर का 43 वर्षीय व्यक्ति, बयाल पंचरुखी का 75 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी की 83 वर्षीय महिला, लोहारड़ी का 36 वर्षीय व्यक्ति और जवाहर नगर धर्मशाला का 42 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि संक्रमित हुए लोग हटली, नरवाणा, सुनपुर, बुरली कोठी, राजपुर, लोहना, पट्टी, आईमा, लांझणी, लुदरेट, कथोली, इंद्रा कॉलोनी हरिपुर, नंदपुर, नगरोटा सूरियां, बरियाल, बलदोहा, सुकनाड़ा, गढ़, गुग्गा सलोह, वनतुंली, अमलेला, सिविल बाजार धर्मशाला, घियोरी, तंगरोटी, वाल्मीकि कॉलोनी धर्मशाला, सकोह, खौली टांडा, सुधेड़, फरेढ़, खौली, मंझग्रां, दुरगेला, पंचरुखी, राजा का तालाब, मुंढ़ी, धीरा, सरोत्री, अरला व पालमपुर क्षेत्रों के हैं। इसके अलावा खैरा, बनूरी, मारंडा, बंदला, घुग्घर, कंडी, भट्टू समुला, रैहन, फतेहपुर, इंदौरा, जवाली, गोलवां, कंदौड़, सिविल अस्पताल नूरपुर, धमेटा, पंदेहड़, चड़ी, बगली, बणे की हट्टी, खरट, स्लेट गोदाम, कुकाहड़, सिविल अस्पताल भवारना, संसाल बैजनाथ, पट्टा, सिद्धपुर, दाड़ी, सिद्धबाड़ी, सकोह, शामनगर, मैक्लोडगंज, घरोह, खनियारा, धर्मशाला, चामुंडा, भागसूनाग, नगरोटा बगवां, धर्मकोट, कोतवाली बाजार, चीलगाड़ी, सिविल लाइन धर्मशाला, नरवाणा, कच्छियारी, चैतडू, डढंब, राजोल, अनसुई, लदबाड़ा, लपियाणा, बसनूर, डोहब, रैत, छतड़ी, कांगड़ा, टांडा, सिहुंता, जयसिंहपुर, लंबागांव, थुरल, बैराघट्टा, मस्सल, चच्चियां, जौंटा, हरसर, सकड़ी, घाडजरोट, अमलेला, बिलासपुर, डाडासीबा, नंगल, रक्कड़, चनौर, ढलियारा, लगडू, हरिपुर, सुरानी, बासा, नूरपुर, पासू, राजोल, मनेड़, नंदेहड़, मटौर, तियारा, ढुगियारी, इच्छी, ललेहड़, समीरपुर, मसरेहड़, बीरता, जलाड़ी, मसरूर, गालियां, जमानाबाद, डूंगा बाजार कांगड़ा व सुधेड़ क्षेत्रों के लोग भी महामारी की चपेट में आए हैं।

.....................

प्रशासन की देखरेख में किया अंतिम संस्कार

सनौरां पंचायत में कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय महिला की सोमवार को मौत हो गई। प्रधान सुनीता देवी तथा उपप्रधान रजनीश रिकू ने बताया कि प्रशासन की ओर से तहसीलदार प्रवीण कुमार की देखरेख में ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम संस्कार कर दिया गया।

::::::::::::::::::::::::::

चरुड़ी में एसडीएम की देखरेख में दफनाया शव

नूरपुर की चरुड़ी पंचायत के मैहटा गांव की 51 वर्षीय महिला का निधन सेना अस्पताल जालंधर में सोमवार को हुआ। कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्रशासन व स्वजन की उपस्थिति में शव दफनाया गया। इस दौरान एसडीएम डाक्टर सुरेन्द्र ठाकुर, बीडीओ डा. रोहित शर्मा, स्वजन, पंचायत सदस्य व भाजयुमो के प्रदेश सचिव भवानी पठानिया भी उपस्थित रहे।

::::::::::::::::::::::::::::::::::

पालमपुर में बनेगा सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस वार्ड : परमार

संवाद सहयोगी, पालमपुर : डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के सरी वार्ड की तर्ज पर सिविल अस्पताल पालमपुर में भी सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस वार्ड बनाया जाएगा। यहां फेफड़ों से संबंधित बीमारी का इलाज होगा और 25 बिस्तर की सुविधा होगी। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धीरा में दी। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट और सैनिटाइजर भी बांटे। उन्होंने कहा कि राधा स्वामी सत्संग भवन में मेक शिफ्ट अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी