एक साल पहले शादी कर गांव पहुंची 22 वर्षीय अलका बनी पंचायत प्रधान, उपप्रधान पद पर बुजुर्ग का साथ

Nari Chintpurni Panchayat अब इसे संयोग ही कहा जाएगा कि क्षेत्र की नारी-चिंतपूर्णी पंचायत में मतदाताओं ने सबसे अलग जनादेश दिया है। प्रधान पद पर 22 वर्षीय अलका संधू चुनी गई हैं तो इसी पंचायत में 72 वर्षीय हाेशियार सिंह उपप्रधान पद पर विजयी हुए हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 10:49 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 10:49 AM (IST)
एक साल पहले शादी कर गांव पहुंची 22 वर्षीय अलका बनी पंचायत प्रधान, उपप्रधान पद पर बुजुर्ग का साथ
नारी चिंतपूर्णी पंचायत में प्रधान पद पर 22 वर्षीय अलका संधू चुनी गई हैं।

चिंतपूर्णी, जेएनएन। अब इसे संयोग ही कहा जाएगा कि क्षेत्र की नारी-चिंतपूर्णी पंचायत में मतदाताओं ने सबसे अलग जनादेश दिया है। प्रधान पद पर 22 वर्षीय अलका संधू चुनी गई हैं, तो इसी पंचायत में 72 वर्षीय हाेशियार सिंह उपप्रधान पद पर विजयी हुए हैं। दोनाें विजेता उम्मीदवारों ने एकतरफा जीत हासिल की है। प्रधान बनीं अलका विज्ञान स्नातक हैं। करीब एक वर्ष पहले ही उनकी शादी गांव के विपन कुमार से हुई है। इस बार प्रधान पद की सीट आरक्षित थी तो गांव के कुछ लोगों ने ही अलका को चुनाव लड़ने के लिए दावेदार बनाया। विडंबना देखिए कि उनकी बस्ती में ही अलका का विरोध इस कारण शुरू हो गया क्योंकि कुछ ग्रामीण इस पद पर अपने चहेता उम्मीदवार उतारना चाहते थे। ऐसे में एक ही मोहल्ले पर दो महिला प्रत्याशी सामने आ गए। पंचायत में दो अन्य उम्मीदवार मैदान में आने से मुकाबला बहुकोणीय होने के आसार बन गए।

लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान मृदुभाषी व मिलनसार अलका संधू ने मतदाताओं के दिलों में जगह बनाई और 113 मतों से जीत हासिल की। अलका का कहना है कि जनता ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। बताया कि पंचायत मेंं एक समान व संतुलित विकास करवा उनका लक्ष्य रहेगा।

वहीं, इसी पंचायत में हाेशियार सिंह ने भी पांच उम्मीदवारों के बीच खुद को अव्वल साबित करते हुए उपप्रधान पद हासिल किया। यह जीत इसलिए भी अहम रही कि उन्होंने पूर्व प्रधान विजय सिंह ठाकुर को भी पटकनी दे दी। होशियार सिंह भाजपा के कद्दावर नेता भी हैं और वर्तमान में पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे हैं। उन्‍होंने प्रचार के दौरान दावा किया कि उन्हें जो भी सरकार की तरफ से मानदेय मिलेगा, उसका एक हिस्सा वह गरीबों की सेवा में समिर्पत करेंगे। 72 वर्षीय होशियार सिंह हिमाचल परिवहन निगम में निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्‍त हुए हैं। उनका कहना है पंचायत के समग्र विकास के लिए जा उनसे बन पड़ेगा, उसके लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में मतदान में सुबह से ही तेजी, यहां 30 फीसद तक लोगों ने डाला वोट

यह भी पढ़ें:  Panchayat Election: युवाओं सहित बुजुर्गों में भी मतदान के लिए उत्‍साह, बूथ पर लाइनें, द‍ेखिए तस्‍वीरें

chat bot
आपका साथी