प्रदेश गोवंश बोर्ड में 21 समाजसेवी नियुक्त

हिमाचल प्रदेश गौवंश संवर्धन बोर्ड का गठन करते हुए प्रदेश सरकार ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 21 समाजसेवियों को गैर सरकारी सदस्य नामित किया है। अधिसूचना के अनुसार यह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 07:55 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 07:55 PM (IST)
प्रदेश गोवंश बोर्ड में 21 समाजसेवी नियुक्त
प्रदेश गोवंश बोर्ड में 21 समाजसेवी नियुक्त

संवाद सहयोगी, पालमपुर : हिमाचल प्रदेश गोवंश संवर्धन बोर्ड का गठन करते हुए प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 21 समाजसेवियों को गैर सरकारी सदस्य नामित किया है। अधिसूचना के अनुसार ये सदस्य तीन वर्ष तक प्रदेश में गोवंश के संवर्धन के लिए सरकार को सुझाव देंगे। बोर्ड में जिला कांगड़ा से दो लोगों को लिया गया है। इसमें गांव मैरा तहसील जवाली निवासी चंद्रशेखर और ¨चतपूर्णी तहसील देहरा निवासी अशोक कुमार शर्मा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य स्थानों से प्रदेश गोवंश बोर्ड में बिलासपुर से अश्वनी डोगरा, चंबा से संदीप कुमार, मंडी जिला से सुशील कुमार और स्वामी अभिषेक, सोलन जिला से देवानंद गौतम, देवराज चौधरी, अशोक कुमार व दिनेश कुमार शास्त्री, जिला कुल्लू से शेर ¨सह, हमीरपुर से डॉ. अशोक, शिमला जिला से रोशन लाल, राम ऋषि भारद्वाज, राजेंद्र राणा व सुशांत देष्टा, ऊना से कृष्ण पाल शर्मा व सूरम ¨सह तथा सिरमौर से जगदीश को शामिल किया गया है। सरकार की ओर से इसकी विधिवत अधिसूचना जारी कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी