सिविल अस्पताल थुरल के लिए 20 करोड़ जारी : परमार

पालमपुर सिविल अस्पताल थुरल के अतिरिक्त भवन के निर्माण के लि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:45 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:45 PM (IST)
सिविल अस्पताल थुरल के लिए 20 करोड़ जारी : परमार
सिविल अस्पताल थुरल के लिए 20 करोड़ जारी : परमार

फोटो विपिन परमार

संवाद सहयोगी, पालमपुर : सिविल अस्पताल थुरल के अतिरिक्त भवन के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अस्पताल में लोगों की सुविधा के लिए आधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीन उपलब्ध करवाई गई है। इस पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने थुरल में आयोजित टीकाकरण महाअभियान का जायजा लेने के बाद दी।

उन्होंने स्वस्थ उपकेंद्र चांदड़ में भी टीकाकरण अभियान का जायजा लिया और लोगों से बातचीत की। अभियान में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की निश्शुल्क वैक्सीनेशन की जा रही है। प्रदेश में प्रतिदिन एक लाख लोगों की वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए प्रदेश में 809 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डरोह, रझूं, दरंग, फरेड, मारंडा, सुलह, ननाओं व जेंद को एक-एक अतिरिक्त आक्सीजन कंसंट्रेटर दिया है। स्वास्थ्य उपकेंद्र चंबी, भदरोल, बलोटा, घराणा, सपडूहल, पुन्नर, बोदा, सलोह व घनेटा में भी आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाए गए हैं।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गुरदर्शन गुप्ता, एसडीएम धीरा विकास जम्वाल, बीएमओ थुरल डा. केएल कपूर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी