कोरोना से चार मौतें, विधायक नैहरिया सहित 140 संक्रमित

जागरण संवाददाता धर्मशाला जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 10:34 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 10:34 PM (IST)
कोरोना से चार मौतें, विधायक नैहरिया सहित 140 संक्रमित
कोरोना से चार मौतें, विधायक नैहरिया सहित 140 संक्रमित

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वीरवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया सहित 140 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा 23 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।

वहीं स्कूल शिक्षा बोर्ड, जलशक्ति विभाग, जिला कारागार व पीटीसी डरोह के कर्मचारियों सहित 140 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विधायक नैहरिया के के संपर्क में आए चामुंडा मंदिर के पुजारियों सहित अन्य लोगों के भी टेस्ट होंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि वीरवार को धर्मशाला की युवती, सोलन का व्यक्ति, नादौन की महिला, शाहपुर का व्यक्ति, जोगेंद्रनगर की महिला, हमीरपुर की महिला, खुंडियां की युवती, ककीरा (चंबा) काव्यक्ति, पुराना कांगड़ा की महिला, बगली का व्यक्ति, ठाकुरद्वारा (पालमपुर) का व्यक्ति, लाच (चंबा) की महिला, जोनल अस्पताल धर्मशाला के सरकारी रेजीडेंस से दो व्यक्ति, दो महिलाएं, कचहरी अड्डा धर्मशाला का व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा जालग तहसील जयसिंहपुर की महिला, पालमपुर का व्यक्ति, त्रेहल (बैजनाथ) का व्यक्ति, कुठार (शाहपुर) का व्यक्ति और महिला, चीलगाड़ी (धर्मशाला) की महिला, पीटीसी डरोह की महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। घुर (थुरल) का व्यक्ति, चपेड कोसरी का व्यक्ति, कंदरोड़ी (इंदौरा) के दो व्यक्ति, चौगार बीड़ (बैजनाथ) का व्यक्ति, अप्पर बड़ोल का व्यक्ति व दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अपर दाड़ी के दो लड़के और बुजुर्ग महिला, लोअर श्यामनगर का व्यक्ति, योल कैंट का बुजुर्ग, मतेहड़ नौरा तहसील धीरा का व्यक्ति व महिला, खरौठ नौरा तहसील धीरा का व्यक्ति, बल्लाह तहसील धीरा की महिला, पनापर बल्लाह तहसील धीरा का व्यक्ति, भवारना का व्यक्ति, धौलाधार बैंक कॉलोनी ओल्ड भट्टा रोड बीरता का व्यक्ति और महिला, फरेढ़ तहसील पालमपुर के दो व्यक्ति व महिला, वार्ड एक पुराना कांगड़ा की दो महिलाएं, युवती, बच्चा और युवक, कच्छियारी (कांगड़ा) का व्यक्ति व महिला और बच्चा संक्रमित पाए गए हैं। सरोली तहसील फतेहपुर का व्यक्ति, चुलहार फतेहपुर का व्यक्ति, लुदरेट का युवक, एसबीआइ नगरोटा सूरियां का व्यक्ति, भट्टू समूला (पालमपुर) की महिला, मैंझा (पालमपुर) का व्यक्ति, रोड़ी कोड़ी (चन्नौर) के दो व्यक्ति, महिला व लड़का, गुरनवाड़ तहसील डाडासीबा की महिला, लड़की व लड़का, दियोल (बैजनाथ) का व्यक्ति, पपरोला तहसील बैजनाथ की युवती, सुंगल (पालमपुर) का व्यक्ति, सिद्धपुर (धर्मशाला) का व्यक्ति, जिला कारागार धर्मशाला का युवक, दो व्यक्ति, अब्दुलापुर जमानाबाद (कांगड़ा) का व्यक्ति और ढगवार की महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब मंगलवार को खुलेगा शिक्षा बोर्ड कार्यालय

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय में छह कोरोना के मामले आने के बाद बोर्ड कार्यालय अब शनिवार के बजाय मंगलवार को खुलेगा। बीते दिन ही बोर्ड कार्यालय में कोरोना के सात मामले आए थे। वीरवार को छह और मामले सामने आने पर बोर्ड कार्यालय अब शनिवार के बजाय मंगलवार को खुलेगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने इसकी पुष्टि की है।

मेरी कोविड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खुद को आइसोलेट कर रहा हूं। जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपना टेस्ट करवा लें। संयम और धैर्य के साथ परिस्थितियों से मुकाबला करें। सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें।

विशाल नैहरिया, विधायक धर्मशाला।

chat bot
आपका साथी