1329 संक्रमित स्वस्थ, 15 की मौत

जागरण संवाददाता धर्मशाला कांगड़ा जिले में करीब दो माह बाद दैनिक संक्रमितों की तुलना में स्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 03:20 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 03:20 AM (IST)
1329 संक्रमित स्वस्थ, 15 की मौत
1329 संक्रमित स्वस्थ, 15 की मौत

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : कांगड़ा जिले में करीब दो माह बाद दैनिक संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़ा है। मंगलवार को 1329 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके अलावा 951 नए मरीज आए हैं और 15 की मौत हुई है।

कोरोना संक्रमण से मरने वालों में डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में उपचाराधीन डाढ का 62 वर्षीय व्यक्ति, त्रिलोकपुरी की 53 वर्षीय महिला, शाहपुर की 50 वर्षीय महिला, बैजनाथ के हदीबाला का 59 वर्षीय व्यक्ति, जोनल अस्पताल धर्मशाला में 44 वर्षीय व्यक्ति, सेना अस्पताल योल में भर्ती शेरी का 78 वर्षीय व्यक्ति, टांडा में सुनेहड़ का 75 वर्षीय व्यक्ति, ज्वालामुखी बग्गी की 45 वर्षीय महिला, सूर्या अस्पताल में उपचाराधीन झखाड़ा फतेहपुर की 58 वर्षीय महिला व सिविल अस्पताल सीएच थुरल के आपातकालीन वार्ड में लाई गई नलेहड़ की 50 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा त्रिलोकपुरी की 62 वर्षीय महिला, नरवाणा के 77 वर्षीय व्यक्ति, होम आइसोलेशन में रह रहे टीका बणी के 94 वर्षीय व्यक्ति, जोनल अस्पताल धर्मशाला में दाखिल रजोट बैजनाथ के 63 वर्षीय व्यक्ति और मिलिट्री अस्पताल योल में दाखिल मोहारी टुंडी के 75 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हुई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि संक्रमित हुए लोग पुन्नर, कथोली, डुगली, पहाड़ा, सिद्धपुर सरकारी, कथोग, डसोली, गुरियाल, छत्र नूरपुर, गगल खास, बरवाला, चौकी खलेट, टंबर, हटली, नरवाणा, सुनपुर, बुरली कोठी, राजपुर, लोहना, पट्टी, आईमा, लांझणी, लुदरेट, कथोली, इंद्रा कॉलोनी हरिपुर, नंदपुर, नगरोटा सूरियां, बरियाल, बलदोहा, सुकनाड़ा, गढ़, गुग्गा सलोह, वनतुंली, अमलेला, सिविल बाजार धर्मशाला, घियोरी, तंगरोटी, वाल्मीकि कॉलोनी धर्मशाला, सकोह, खौली टांडा, सुधेड़, फरेढ़, खौली, मंझग्रां, दुरगेला, पंचरुखी, राजा का तालाब, मुंढ़ी, धीरा, सरोत्री, अरला, पालमपुर, खैरा, बनूरी व मारंडा क्षेत्रों के हैं। इसके अलावा बंदला, घुग्घर, कंडी, भट्टू समुला, रैहन, फतेहपुर, इंदौरा, जवाली, गोलवां, कंदौड़, सिविल अस्पताल नूरपुर, धमेटा, पंदेहड़, चड़ी शाहपुर, बगली, बणे की हट्टी, खरट, स्लेट गोदाम, कुकाहड़, सिविल अस्पताल भवारना, संसाल बैजनाथ, पट्टा, सिद्धपुर, दाड़ी, सिद्धबाड़ी, सकोह, शामनगर, मैक्लोडगंज, घरोह, खनियारा, धर्मशाला, चामुंडा, भागसूनाग, नगरोटा बगवां, धर्मकोट, कोतवाली बाजार, चीलगाड़ी धर्मशाला, सिविल लाइन धर्मशाला, नरवाणा, कच्छियारी, चैतडू, डढंब, राजोल, अनसुई, लदबाड़ा, लपियाणा, बसनूर, डोहब, रैत, छतड़ी, कांगड़ा, टांडा, सिहुंता, जयसिंहपुर, लंबागांव, थुरल, बैराघट्टा, मस्सल, चच्चियां, जौंटा, हरसर, सकड़ी, घारजरोट, अमलेला, बिलासपुर, डाडासीबा, नंगल, रक्कड़, चनौर, ढलियारा, लगडू, हरिपुर, सुरानी, बासा, नूरपुर, पासू, राजोल, मनेड़, नंदेहड़, मटौर, तियारा, ढुगियारी, इच्छी, ललेहड़, समीरपुर, मसरेहड़ व बीरता क्षेत्रों के लोग भी महामारी की चपेट में आए हैं।

chat bot
आपका साथी