धर्मशाला अस्पताल में शारदीय नवरात्र की नवमीं पर 11 कन्याओं का हुआ जन्म

शारदीय नवरात्र की नवमीं पर बीते वीरवार को धर्मशाला अस्पताल में 11 कन्याओं का जन्म हुआ है। नवमी पर मातृत्व सुख प्राप्त करने वाली माताओं व उनके परिवार के साथ जिला साहित्यकार संस्था जिला इकाई कांगड़ा ने ये खुशी का पल मनाया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 10:15 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 10:15 AM (IST)
धर्मशाला अस्पताल में शारदीय नवरात्र की नवमीं पर 11 कन्याओं का हुआ जन्म
शारदीय नवरात्र की नवमीं पर बीते वीरवार को धर्मशाला अस्पताल में 11 कन्याओं का जन्म हुआ है।

धर्मशाला, संवाद सहयोगी। शारदीय नवरात्र की नवमीं पर बीते वीरवार को धर्मशाला अस्पताल में 11 कन्याओं का जन्म हुआ है। नवमीं पर मातृत्व सुख प्राप्त करने वाली माताओं व उनके परिवार के साथ जिला साहित्यकार संस्था जिला इकाई कांगड़ा ने ये खुशी का पल मनाया। इस अवसर पर संस्था की ओर से जिलाध्यक्ष दीपिका महाजन के नेतृत्व में अन्य सदस्यों ने भी क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंच इन परिवारों को फल सहित अन्य सामग्री बांट नवमीं का उत्सव मनाया।

इस अवसर पर जिला साहित्यकार संस्था की जिलाध्यक्ष दीपिका महाजन के मुताबिक संस्था की ओर से हर माह किसी एक दिन का चयन कर उस दिन धर्मशाला अस्पताल में पैदा होने वाली बच्चियों का पूजन किया जाता है और इस प्रोजेक्ट को संस्था ने वैष्ण्वी नाम दिया है। उनके अनुसार बेशक संस्था हर माह ही कन्या पूजन करती है, लेकिन शारदीय नवरात्र की नवमी का दिन विशेष महत्व रखता है। शारदीय नवरात्र के नौ दिनों माता के अलग-अलग रूपों का पूजन किया जाता है। ऐसे में शारदीय नवरात्र की नवमी के दिन कन्या पूजन का पुण्य अलग महत्व रखता है। इसके अलावा भी संस्था की ओर से अन्य गतिविधियों चलाई जा रही हैं। जिसमें निर्धन बेटियों की शादी के लिए भी सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि निर्धन बेटी की शादी के दौरान स्वजनों को कुछ राहत मिल सके।

नाग मंदिर करियाड़ा में 21 कन्याओं का पूजन

डाडासीबा, संवाद सूत्र। उपमंडल देहरा के नाग मंदिर करियाडा में भी दुर्गा नवमी पर 21 कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के अलावा लुधियाना, अंबाला सहित अन्य राज्यों के कई श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नाग मंदिर करियाडा के प्रबंधक कुलदीप सिंह गुलेरिया ने बताया कि कन्या पूजन समारोह में लुधियाना, अंबाला, जम्मू, देहरागोपीपुर, करयािडा सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग मौजूद रहकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी