बेरोजगारी के खिलाफ युकां ने छेड़ा अभियान

जागरण संवाददाता हमीरपुर अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के 60वें स्थापना दिवस पर बेरोजगारी के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:23 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:20 AM (IST)
बेरोजगारी के खिलाफ युकां ने छेड़ा अभियान
बेरोजगारी के खिलाफ युकां ने छेड़ा अभियान

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के 60वें स्थापना दिवस पर बेरोजगारी के खिलाफ अभियान की शुरुआत जिला हमीरपुर युवा कांग्रेस ने शुरू की है। इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रवक्ता निशांत शर्मा एवं लोकसभा युवा कांग्रेस महासचिव मनीष कुमार ने युकां कार्यकर्ताओं सहित पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक ठाकुर सुखविदर सिंह सुक्खू तथा प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा से मुलाकात कर युवा कांग्रेस की गतिविधियों के बारे में चर्चा की।

सुखविदर सिंह सुक्खू ने युवा कांग्रेस के नौजवानों को आशीर्वाद देकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। आज अखिल भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस हमीरपुर सुजानपुर, भोरंज और बड़सर में मनाया गया। प्रवक्ता निशांत शर्मा ने कहा कि गांधी जी के नेतृत्व में आठ अगस्त 1942 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी और आज नौ अगस्त को अखिल भारतीय युवा कांग्रेस ने रोजगार दो के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े अभियान की शुरुआत की है। युकां अब मोदी सरकार को बेरोजगारी इत्यादि के मुद्दों पर घेरेगी। अभियान तीन माह तक चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी