पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों ने कसी कमर

विश्व पर्यावरण दिवस पर कुछ बच्चों ने पेंटिग करके व कुछ ने पौधा रोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर ग्रामीणों को जागरूक किया। भोरंज उप मंडल की जाहू पंचायत के ग्रीन वैली वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में चौथी कक्षा आरूष ने घर पर बनी गमले में फूलों का पौधा रोपण किया तथा अन्य पौधों को पानी देकर उनकी सिचाई की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 05:10 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 05:10 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों ने कसी कमर
पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों ने कसी कमर

चित्र: 06, 07

संवाद सहयोगी, जाहू

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूली बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से जबकि कुछ एक ने पौधा रोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर ग्रामीणों को जागरूक किया।

भोरंज उपमंडल की जाहू पंचायत के ग्रीन वैली वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में चौथी कक्षा के आरुष ने घर पर रखे गमले में फूलों के पौधे रोपे तथा अन्य पौधों को पानी देकर उनकी सिचाई की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में जमा एक नॉन मेडिकल में पढ़ने वाली मुस्कान ने पेंटिग के माध्यम से ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इसी तरह अनुराग रांगड़ा ने भी पेंटिग के माध्यम से पौधों के महत्व के बारे में बताया।

पर्यावरण में बदलाव बड़ा मुद्दा

चित्र: 11

भगवती पब्लिक स्कूल के अध्यापकों व छात्रों ने घर से ही विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने व इसका संतुलन बनाए रखने के उपायों व संदेशों को पेंटिग व स्लोगन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया । प्रिसिपल आरती कटोच ने कहा कि पर्यावरण में दिन प्रतिदिन आ रहा बदलाव हम सबके सामने एक मुद्दा हैं।

महर्षि विद्यामंदिर गगाल में ऑनलाइन प्रतियोगिता

चित्र: 10

महर्षि विद्यामंदिर गगाल के बच्चों ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पौधों को बचाने के लिए आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने कई प्रकार के चित्र व मॉडल बनाए। प्रतियोगिता में कार्तिक, रियांन, अभि, लव्यांश व आर्यन ने भाग लिया। चौरी में ऑनलाइन मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

चित्र: 09

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी के बच्चों ने पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हुए ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया और पोस्टर और नारा लेखन के माध्यम से समाज को भी जागरूक करने का प्रयास किया।

बच्चों ने घरों में लगाए पौधे

चित्र: 12

संवाद सहयोगी, नादौन : डीएवी भडोली स्कूल के छात्रों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने अपने घरों में पौधारोपण किया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने कहा कि प्रकृति संसाधन रूप में जो कुछ हमें देती है। उसका संरक्षण व सदुपयोग करना हम सभी का प्रमुख कर्तव्य है। प्रगति, अंशिका दत्ता, हिरदय, अर्चित, सिद्वांत मोहन, अर्नव शर्मा, आरव, जोशी, सारिका, आदित्य, आदित्य राणा, गौरी, मेदनी, वंशिका शर्मा, मयंक ठाकुर, नंदिनी, तनिश परमार सहित अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया। पौधा लगाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

चित्र: 13

नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से शिव शक्ति युवक मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में युवाओं द्वारा गांव बकारटी में पौधारोपण किया गया, जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। गांव के बच्चों ने पेंटिग भी की।

रैली निकाल जगाई अलख

चित्र: 08

सुजानपुर : हिमाचल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को शारीरिक दूरी के साथ रैली निकाली और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

कर नारेबाजी करते हुए अपनी पहचान बना ली। यह सभी बच्चे मुरली मनोहर मंदिर के साथ के निवासी हैं। अनिकेत भारद्वाज, सक्षम, मन्नत अंकशिता ने हिमाचल पब्लिक स्कूल से लेकर एसबीआइ बैंक तक रैली निकाली। स्वयंसेवकों ने संवारा महाविद्यालय परिसर

सुजानपुर : राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टिहरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर महाविद्यालय परिसर लगाए हुए पेड़-पौधों की गुड़ाई की तथा अवांछित घास को हटाकर क्यारियों को साफ किया। इस अवसर पर अभिप्रिया, अजय, अदित्यांशु और ओसियन ने मिलकर महाविद्यालय परिसर को साफ करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

chat bot
आपका साथी