महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी

संवाद सहयोगी नादौन उपमंडल के स्वयं सहायता समूह जड़ौत भदोल के लिए पंचायत की ओर से वर्कशा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:48 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:48 PM (IST)
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी

संवाद सहयोगी, नादौन : उपमंडल के स्वयं सहायता समूह जड़ौत भदोल के लिए पंचायत की ओर से वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप की अध्यक्षता पंचायत प्रधान एवं महिला समिति नादौन की अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने की। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को थैले, लिफाफे व मास्क बनाने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों को थैले, लिफाफे, मास्क, चटनी, अचार, मरब्बा आदि बनाने के लिए आगे आना चाहिए। इससे उनकी आर्थिकी भी मजबूत होगी। वर्कशॉप में स्वयं सहायत समूह जड़ौत की मधु कुमारी, सुमना देवी, निशा कुमार, नीलम कुमारी, मीरा देवी, श्रेष्ठा, पूनम, रंजना देवी, बृका देवी, कमलेश कुमारी, संतोष कुमारी, राज कुमारी, पवना देवी, अंजना कुमारी, बलजीत कुमारी व रंजना आदि ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी