भोरंज में महिला बनेगी प्रधान संघ की अध्यक्ष

भोरंज खंड में पहली बार सबसे अधिक 20 महिलाएं चुनाव जीतकर प्रधान बनी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 05:01 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 05:01 PM (IST)
भोरंज में महिला बनेगी प्रधान संघ की अध्यक्ष
भोरंज में महिला बनेगी प्रधान संघ की अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, जाहू : भोरंज खंड में पहली बार सबसे अधिक 20 महिलाएं चुनाव जीतकर प्रधान बनी हैं। इससे महिला वर्ग में महिलाओं के बढ़ते प्रभुत्व का काफी उत्साह है और 39 में से 20 पंचायतों के ग्रामीण आंचल का विकास महिला प्रधानों के जिम्मे होगा। ऐसे में पहली बार प्रधान संघ की कमान भी महिला वर्ग को ही मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए पट्टा पंचायत की निर्विरोध चुनी प्रधान गीता देवी को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

वर्ष 2015 के चुनाव में केवल 17 महिलाएं डिडवीं टिक्कर से माया देवी, कक्कड़ से आशा देवी, मन्वीं से शकुंतला देवी, अग्घार से कमलेश कुमारी, ताल से निशा रानी, पाडवीं से कंचन देवी, अमरोह से मीना कुमारी, पपलाह से गुरमीत कौर, कड़ोहता से संतोष धीमान, बडैहर से कलावति, नंधन से ईश्वरी देवी, महल से नीता देवी, भुक्कड़ से विजय लक्ष्मी, हनोह से कांता देवी, धीरड़ से वीना देवी, टिक्करी मिन्हासां से रेखा देवी व भकेड़ा से कमला चंदेल प्रधान चुनी गई थीं। इनमें केवल अग्घार पंचायत की प्रधान कमलेश कुमारी व अमरोह से मीना दूसरी बार प्रधान बनी हैं। इस बार 39 पंचायतों में 19 पुरुष प्रधान बने हैं। पुरुषों की अपेक्षा महिला वर्ग के प्रधानों की अधिक संख्या होने पर ब्लॉक स्तर पर बनने वाले प्रधान संघ की कमान महिला वर्ग को मिलने वाली है।

इससे पहले धमरोल पंचायत की पूर्व प्रधान सिमरो कौशल 2000 में भोरंज ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष रह चुकी हैं। इस बार पट्टा पंचायत की प्रधान गीता देवी, अग्घार की कमलेश कुमारी की चर्चा होने लगी है, लेकिन गीता देवी को पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल व केंद्रीय मंत्री अनुराग का आशीर्वाद प्राप्त है।

----------------

मुंडखर पंचायत प्रधान ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. धूमल और भोरंज विधायक कमलेश से लिया आशीर्वाद

भोरंज ब्लॉक की मुंडखर पंचायत प्रधान माया देवी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में जाकर भेंट की। इसके साथ ही भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी से भी ऐतिहासिक जीत मिलने पर आशीर्वाद लिया। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि माया देवी ने सुनीता देवी, अंजली ठाकुर, वीना देवी, निरंतला व विद्या देवी को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने पांच वर्ष तक ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिक तक पहुंचाने का आह्वान किया है।

chat bot
आपका साथी