सितंबर से शुरू होंगी वुशु खेल प्रतियोगिताएं

अखिल भारतीय वुशु खेल संघ की बैठक मोहाली में राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 04:19 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 04:19 AM (IST)
सितंबर से शुरू होंगी वुशु खेल प्रतियोगिताएं
सितंबर से शुरू होंगी वुशु खेल प्रतियोगिताएं

दीनानाथ शास्त्री, जाहू

अखिल भारतीय वुशु खेल संघ की बैठक मोहाली में राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वुशु खेल के लिए प्रत्येक राज्य में तकनीकी अधिकारी तैयार करने के साथ वर्ष 2021-21 के लिए वार्षिक खेल कैलेंडर तैयार करने पर चर्चा की गई। हिमाचल प्रदेश वुशु खेल संघ के महासचिव पीएन आजाद ने बताया कि बैठक में वुशू खेल को बढ़ावा देने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। इसमें वर्ष 2021-21 का खेल कैलेंडर तय किया गया। सब जूनियर, जूनियर व सीनियर स्तर की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं सितंबर से लेकर दिसंबर तक करवाने का निर्णय लिया गया।

निर्णय के अनुसार सब जूनियर राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता जम्मू कश्मीर के श्रीनगर, जूनियर छत्तीसगढ़ में नंवबर-दिसंबर में होगी। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता कोलकाता में सितंबर -अक्तूबर में होगी। वुशु खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक राज्य के दस-दस खेल के तकनीकी अधिकारी तैयार किए जाएंगे जिनको एक सप्ताह तक वर्चुअल ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर टेस्ट लिया जाएगा। प्रत्येक राज्य के चार-चार सदस्यों के लिए मई में चेन्नई में सेमिनार लगेगा तथा चार साल के लिये कार्य के लिये संघ प्रमाणपत्र जारी करेगा।

भारत में होने 10वीं एशियन गेम्स का आयोजन फरवरी में कोरोना महामारी के कारण नहीं हो पाया है। अंतराष्ट्रीय वुशु फेडरेशन की अनुमति से एशियन गेम्स नवंबर या फिर दिसंबर में गोवा में करवाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सोहल अहमद मुख्य कार्यकारी अधिकारी वुशु संघ, शंभू सेट तकनीकी चेयरमैन, सुरेंद्र सिंह सोढ़ी पंजाब अध्यक्ष, विजय सराफ उत्तर प्रदेश, अनिल बिज हरियाण, सुरेंद्र देव झारखंड, कुलदीप हांडू जम्मू कश्मीर, डीम काशी कर्नाटक, सवीर गोवा, डैनी असम, मनीश कक्कड़ उत्तर प्रदेश, पीएन आजाद हिमाचल प्रदेश, सुदर्शन कुमार चंडीगढ़ मौजूद रहे।

-------------

इन्हें किया सम्मानित

अखिल भारतीय वुशु खेल संघ ने वुशु खिलाड़ी संध्या रानी अर्जुन अवार्डी मणीपुर , विमोलजीत अर्जुन अवार्डी मणीपुर, पूजा कत्यान अर्जुन अवार्डी हरियाणा को सम्मानित किया पूजा कत्यान को हरियाणा सरकार ने वुशु खेल की उपलब्धियों को देखते हुए डीएसपी की नौकरी दी है।

chat bot
आपका साथी