टौणीदेवी के खेल मैदान का हो रहा विस्तार

संवाद सहयोगी टौणी देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी का खेल मैदान अब नए रूप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:20 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:20 PM (IST)
टौणीदेवी के खेल मैदान का हो रहा विस्तार
टौणीदेवी के खेल मैदान का हो रहा विस्तार

संवाद सहयोगी, टौणी देवी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी का खेल मैदान अब नए रूप में खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके विस्तार पर लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। क्षेत्र के युवा खिलाडि़यों के लिए यह बड़ी सौगात होगी। टौणीदेवी में एकमात्र स्कूल का ही खेल मैदान था, जहां पर खिलाडि़यों को खेलने की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन मैदान छोटा होने के कारण यहां कई दिक्कतों का सामना खिलाड़ियों को करना पड़ रहा था। टौणी देवी के तत्कालीन बीडीओ रमेश चंद ने यहां ग्राम पंचायत बारीं व स्कूल प्रशासन को बड़ा मैदान बनाने के लिए प्रेरित किया। तत्कालीन प्रधान बबीता चौहान ने मैदान को बड़ा करने के लिए प्रयास शुरू किए। वर्तमान पंचायत प्रधान रविद्र ठाकुर ने रिकार्ड समय में इसे पूरा कर दिया। लगभग साठ मीटर से अधिक डंगा लगाकर इस कार्य को अंजाम दिया है। टौणी देवी स्कूल का मैदान मिट्टी के भराव के बाद अब नए रूप में नजर आने लगा है। मैदान के डंगे के काम को तीन चरणों में पूरा किया गया। बारीं पंचायत के प्रधान रविद्र ठाकुर ने बताया कि पंचायत को आदर्श बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। मैदान पर कोटा स्टोन डालने के लिए भी लगभग दस लाख रुपये की और राशि खेल विभाग की ओर से मिली है। इसके साथ ही मैदान में नए बास्केटबाल पोल भी स्थापित किए जाएंगे। स्टेज व अन्य कार्यो को भी पूरा किया जाएगा। रविद्र ठाकुर ने बताया कि स्कूल मैदान के विस्तार में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी सहयोग रहा है।

chat bot
आपका साथी