विधायक राणा पर भड़की सुजानपुर भाजपा

संवाद सहयोगी सुजानपुर सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता मह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 04:28 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 04:28 PM (IST)
विधायक राणा पर भड़की सुजानपुर भाजपा
विधायक राणा पर भड़की सुजानपुर भाजपा

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता, महामंत्री, पवन शामा,भाजपा शहरी इकाई सचिव प्रकाश सडियाल ने सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा पर तीखा हमला बोलते हुए जमकर लताड़ लगाई है। भाजपा पदाधिकारी ने कहा है कि वर्तमान में विधायक निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं। अशोभनीय हरकत है। उन्होंने कहा कि बीते कल उन्होंने जिन कार्यकर्ताओं को भाजपा का कार्यकर्ता बता कर अपनी पार्टी में शामिल किया है, वह सभी पहले से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, लेकिन वाहवाही लूटने के चक्कर में विधायक राणा बार-बार अपने ही कार्यकर्ताओं को भाजपा का बताकर कांग्रेस में शामिल कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी