भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है : अनुराग

बिहार में एनडीए गठबंधन द्वारा चुनावी घोषणापत्र में कोरोना वैक्सीन मुफ्त देने पर उठे बवाल पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर पलटवार किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 08:26 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:09 AM (IST)
भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है : अनुराग
भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है : अनुराग

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : बिहार में एनडीए गठबंधन द्वारा चुनावी घोषणापत्र में कोरोना वैक्सीन मुफ्त देने पर उठे बवाल पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर पलटवार किया। कहा भाजपा जो बोलती है, वह करके दिखाती है। समय आने पर सारी घोषणाएं पूरी की जाएंगी।

बिहार में एनडीए की सरकार आएगी तो सभी को कोरोना वैक्सीन मुफ्त दी जाएगी। बिहार में भी पीएम मोदी के बलबूते पर एनडीए को भारी जीत मिलेगी।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के भाजपा दोफाड़ होने के बयान पर अनुराग ने कहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पहले अपना घर संभालें।

बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा भाजपा को समर्थन एवं जेडीयू के खिलाफ चुनाव लड़ने के मुद्दे पर अनुराग ने कहा भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के साथ चुनाव की पूरी रणनीति बनाई है। इसमें लोकजन शक्ति पार्टी उसका हिस्सा नहीं है। अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को हमीरपुर जिले में करोड़ों रुपये के विकास कार्यो के उद्घाटन व शिलान्यास किए। इस दौरान आयोजित जनसभाओं में उन्होंने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा।

chat bot
आपका साथी