डोगरा ने गांव व स्कूल को किया सैनिटाइज

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा ने कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन अभियान एक बार फिर शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 05:08 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 05:08 PM (IST)
डोगरा ने गांव व स्कूल को किया सैनिटाइज
डोगरा ने गांव व स्कूल को किया सैनिटाइज

संवाद सहयोगी, टौणीदेवी : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा ने कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन अभियान एक बार फिर शुरू कर दिया है। बुधवार को बमसन तहसील की गवारडू पंचायत के गांव लोहाखर में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इसके बाद लोगों ने डोगरा से गांव को सैनिटाइज करने के लिए मदद मांगी।

करवाचौथ के दिन डोगरा ने पॉजिटिव परिवार के घर तथा लोहाखर गांव को सैनिटाइज किया। इस मौके पर ऊहल पीएचसी के हेल्थ वर्कर अजय कुमार तथा निरीक्षक मदनलाल भी मौजूद रहे। वीरवार सुबह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जंदडू को भी डोगरा ने स्वयं सैनिटाइज किया। डोगरा ने जंदडू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के लिए मास्क भेंट किए। एक फुट पैडल हैंड सैनिटाइजेशन मशीन स्कूल को दी। डोगरा ने कहा जंदडू स्कूल में तकरीबन 60-70 बच्चों ने आना शुरू कर दिया है। बच्चे कोरोना की चपेट में न आएं, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसस पहले डोगरा ने टौणीदेवी, ऊहल, कक्कड़ तथा चौरी के स्कूलों को भी सैनिटाइज किया था।

chat bot
आपका साथी