खनौली पंचायत के पांच गांव किए सैनिटाइज

संवाद सहयोगी टौणीदेवी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र सिंह डोगरा का क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 04:49 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 04:49 PM (IST)
खनौली पंचायत के पांच गांव किए सैनिटाइज
खनौली पंचायत के पांच गांव किए सैनिटाइज

संवाद सहयोगी, टौणीदेवी : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र सिंह डोगरा का कोरोना के खिलाफ विजय अभियान जारी है। वह लगातार चार महीनों से जिले के विकास खंड बमसन व सुजानपुर के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के गांवों को सैनिटाइज कर रहे हैं। इसी क्रम में खनौली पंचायत के सबसे दुर्गम गांव रांगडे दी खनौली में डोगरा ने रविवार को सैनिटाइज अभियान चलाया। रविन्द्र सिंह डोगरा ने बताया की इससे पहले इसी पंचायत के महेशक्वाल , रांगडे दा महेशक्वाल, तपालधार, चमियाणा खनौली को वह सैनिटाइज कर चुके हैं। रांगडे़ दी खनौली के ग्रामीणों तेग सिंह, शेर सिंह, भूमि सिंह, अमरनाथ, रणजीत सिंह, प्रकाश चंद व शशि कुमार ने रविन्द्र सिंह डोगरा का सैनिटाइजेशन के लिए धन्यवाद किया है। रविन्द्र सिंह डोगरा के साथ प्रदेश महासचिव लवकेश कुमार, युवा विग के शेखर चंदेल तथा गांव के युवा मनु, पंकज, रजत, अभिषेक, रोहित व अवतार साथ रहे।

chat bot
आपका साथी