स्वास्थ्य कर्मियों को दी सुरक्षा किट

जागरण संवाददाता हमीरपुर युवा कांग्रेस ब्लाक हमीरपुर ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर आशा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:49 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:49 PM (IST)
स्वास्थ्य कर्मियों को दी सुरक्षा किट
स्वास्थ्य कर्मियों को दी सुरक्षा किट

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : युवा कांग्रेस ब्लाक हमीरपुर ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर आशा वर्कर्स को सुरक्षा किट, आइसोलेशन किट प्रदान की। उन्होंने इस मौके पर ग्राम पंचायत धनेड़ , सेर ब्लोनी, चंगर और ग्राम पंचायत ललीन में स्वास्थ्य कर्मियों को सौगात सौंपी। इसके साथ ही पल्स आक्सीमीटर को इस्तेमाल करने की जानकारी भी दी। युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने युवक मंडल को एक खेल की किट भी प्रदान की। इस मौके पर उनके साथ युवक कांग्रेस के नवीन, शम्मू, शुभम,अजय शर्मा मौजूद रहे।

नादौन भाजपा ने बांटी कोरोना किट

संवाद सहयोगी, नादौन : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भाजपा मंडल इकाई सेवा ही संगठन की नीति के साथ फील्ड में जुट गई है। अग्रणी मोर्चे पर कार्यरत कोरोना वारियर्स को संगठन की ओर से किट उपलब्ध करवाई जा रही है।

भाजपा मंडल की नादौन इकाई के मीडिया प्रभारी ने कहा गया कि समूचे विधानसभा क्षेत्र में एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन विजय अग्निहोत्री के नेतृत्व में इस अभियान को शुरू किया गया है। भाजपा के पदाधिकारी नादौन विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत कोरोना वारियर्स के रूप में आशा वर्कर्स को किट प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे विस क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से उक्त सामग्री वितरित की जाएगी। भाजपा प्रवक्ता ने जानकारी दी कि अभी तक उक्त सामग्री का वितरण धनेटा, मनसाई, जसाई, जनसूह, ग्वालपत्थर और लहडा पंचायत में किया जा चुका है और वहां पर तैनात आशा वर्कर्स को ये किट मुहैया करवा दी गई है। किट में फेसशील्ड, मास्क,

दस्ताने और सैनिटाइजर उपलब्ध हैं। सुजानपुर कांग्रेस ने बच्चों को बांटे फल

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सुजानपुर ब्लाक कांग्रेस व सर्वकल्याणकारी संस्था के पदाधिकारियों ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर अन्य राज्यों के मजदूरों के बच्चों को फल बांटे। ब्लाक अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में सर्वकल्याणकारी संस्था के जिला अध्यक्ष व उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, पार्षद मनोज ठाकुर, महासचिव डा. अशोक राणा, महिला कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्ष सुमन अटवाल व वार्ड चार बूथ के अध्यक्ष मस्त राम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी