ब्यास नदी में रिवर राफ्टिग केंद्र के लिए ट्रायल जारी

संवाद सहयोगी नादौन नादौन को पर्यटन की ²ष्टि से मजबूत करने के लिए विधायक सुखविदर सिंह सुक्ख

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:11 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:11 PM (IST)
ब्यास नदी में रिवर राफ्टिग केंद्र के लिए ट्रायल जारी
ब्यास नदी में रिवर राफ्टिग केंद्र के लिए ट्रायल जारी

संवाद सहयोगी, नादौन : नादौन को पर्यटन की ²ष्टि से मजबूत करने के लिए विधायक सुखविदर सिंह सुक्खू ने यहां पर रिवर राफ्टिग केंद्र मंजूर करवाया है, जिसका हाल ही में ब्यास नदी में ट्रायल चल रहा है।

रिवर राफ्टिग के लिए नादौन से चामुखा तक का ट्रैक चिन्हित किया गया है। राफ्टिग केंद्र के खुलने से नादौन का क्षेत्र पर्यटन की ²ष्टि से विकसित तो होगा ही, लेकिन यहां के लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। यह रिवर राफ्टिग केंद्र प्रदेश के आसपास के राज्यों के लोगों को सबसे नजदीक राफ्टिग का प्वाइंट होगा, इससे पहले रिवर राफ्टिग के लिए पर्यटकों को मनाली जाना पड़ता था। नादौन नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रीना देवी, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी सोनी, मोती जोशी, कमल कम्मी, संतोष संधू, कुलदीप कुमार, संदीप कुमार, राजीव जस्सल, रमेश चंद नय्यर, अजय जैन, संदीप जैन, बलदेव चौधरी, लाली जैन, चारू जैन, लाटा भाटिया, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोंटी संधू, रिशु, अनीश, अशोक कुमार, कशिश सहोत्रा आदि ने कांग्रेस विधायक सुखविदर सिंह सुक्खू का रिवर राफ्टिग केंद्र के लिए धन्यवाद किया और आभार प्रकट किया है। विजय अग्निहोत्री ने 20 महिलाओं को बांटे एलपीजी कनेक्शन

संवाद सहयोगी, नादौन : हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री गृहिणी योजना के तहत रविवार को बलडुहक क्षेत्र की 20 महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन बांटे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मातृ शक्ति को धुआं मुक्त वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए मौजूदा सरकार कटिबद्ध है।

निगम उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार की पिछले साढ़े तीन साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में भारी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे विकास कार्यो को और गति दी जाएगी। इस अवसर पर पंचायत प्रधान निम्मो देवी, उपप्रधान सरवन सिंह, सोनिया राणा, दलीप सिंह, लाभ सिंह, जिला परिषद सदस्य आशीष डोगरा, बीडीसी सदस्य सुमना देवी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष उमा चंद, रिकू बत्ता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी