भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा कांग्रेस का धरना

हमीरपुर युवा कांग्रेस के द्वारा मिनी सचिवालय के द्वार पर आज प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शारीरिक और अन्य नियमों का पूरा पालन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 06:18 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:18 PM (IST)
भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा कांग्रेस का धरना
भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा कांग्रेस का धरना

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हमीरपुर युवा कांग्रेस ने मिनी सचिवालय के द्वार पर शनिवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शारीरिक दूरी और अन्य नियमों का पालन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद जिलाधीश के माध्यम से राज्यपाल को स्वस्थ्य विभाग में हुए घोटाले की गड़बड़ी की न्यायिक जांच के लिए ज्ञापन सौंपा गया। युकां अध्यक्ष मनिदर कटोच और प्रदेश महासचिव चंदन राणा ने कहा कि जिन्हें आज महामारी जैसे बुरे वक्त में झंडा उठाकर सबसे आगे चलना चाहिए था, वही स्वस्थ्य विभाग के निदेशक आम जनता के पैसे पर अपनी जेब भरते हुए पकड़े गए। इस घोटाले से पूरा प्रदेश शर्मसार हुआ है। उनके साथ अश्वनी कुमार, सचिन ठाकुर, मोंटी संधू, गोल्डी चौधरी, आशीष, विवेक, रितेश, अभिषेक आदि अन्य युवा कांग्रेस के सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी