छठी से दसवीं कक्षा के लिए होंगी आनलाइन स्पर्धाएं

सरकारी स्कूलों में छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 10:16 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 10:16 PM (IST)
छठी से दसवीं कक्षा के लिए 
होंगी आनलाइन स्पर्धाएं
छठी से दसवीं कक्षा के लिए होंगी आनलाइन स्पर्धाएं

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : सरकारी स्कूलों में छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न आनलाइन प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। यह पहल हिमाचल प्रदेश राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक संघ ने की है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल व महासचिव विजय हीर ने बताया कि 31 अक्टूबर को संघ की ओर से भारतीय संस्कृति संरक्षण व राष्ट्रीय एकता से संबंधित गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों व बेहतर प्रविष्टि भेजने वाले टीजीटी कला को सम्मानित किया जाएगा। भारतीय संस्कृति के प्राचीन मूल्यों का संरक्षण, हिमाचल की संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन, भारत की राष्ट्रीय एकता संवर्धन व नई शिक्षा नीति में सुधार के लिए सुझाव शीर्षक के तहत 500 शब्दों की निबंध लेखन प्रतियोगिता छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। टीजीटी कला के लिए स्कूली शिक्षा में नवाचार और प्रयोग के कार्य, कोविड के दौरान किए गए विशेष कार्यों का विवरण, राष्ट्रीय एकता के लिए किए गए विशेष कार्यों, सांस्कृतिक व सामाजिक नवाचार विषयों पर पीपीटी प्रस्तुतिकरण या वीडियो क्लिप आमंत्रित किए जा रहे हैं। पेटिग व ड्राइंग या माडल निर्माण के लिए हिंदी विषय का महत्व, राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए संकल्प, हिमाचल की लोक कलाएं व शिल्प, नई शिक्षा नीति विषय निर्धारित किए गए हैं। नारा लेखन के लिए सर्वधर्म एकता, मानवता परम धर्म, राष्ट्रीयता व देशभक्ति उत्थान विषय पर पांच सर्वश्रेष्ठ नारे चयनित होंगे। सभी श्रेणियों में चयनित प्रथम तीन विद्यार्थियों व शिक्षकों को प्रमाणपत्र व प्रोत्साहन राशि आनलाइन दी जाएगी। इस संदर्भ में पहली अक्टूबर से प्रविष्टियां आनलाइन आमंत्रित की जाएंगी। 25 अक्टूबर को प्रविष्टियों का मूल्यांकन संघ की ज्यूरी करेगी और 31 को वर्चुअल समारोह आयोजित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी