पुरानी पेंशन योजना जल्द बहाल की जाए

आल इंडिया फेडरेशन आफ टीचर आर्गेनाइजेशन ने पुरानी पेंशन योजना को जल्द बहाल किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 07:02 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 07:02 PM (IST)
पुरानी पेंशन योजना जल्द बहाल की जाए
पुरानी पेंशन योजना जल्द बहाल की जाए

संवाद सहयोगी, जाहू : आल इंडिया फेडरेशन आफ टीचर आर्गेनाइजेशन ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए आवाज बुलंद की है। मांग के समर्थन में फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल से मिलेगा। अगर सरकार शीघ्र कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाती है तो संघ संगठनों के साथ मिलकर दिल्ली के जंतरमंतर में प्रदर्शन करेगा।

फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अश्वनी कुमार, सेक्रेटरी जनरल सीएल रोज, कार्यकारी अध्यक्ष हितेश भाई पटेल, सलाऊद्दीन, रश्मि सिंह, वित्त सचिव रणजीत सिंह, राष्ट्रीय प्रेस सचिव प्रेम शर्मा, उपाध्यक्ष सतपाल भूरा, एनजी रेड्डी, श्रीपाल रेड्डी, महिला विग उपसचिव सोनल के पटेल, सहसचिव केसर सिंह ठाकुर ने कहा कि बंगाल को छोड़कर सभी राज्य सरकारों व केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए नई पेंशन स्कीम लागू की है। इस व्यवस्था को जनवरी 2004 के बाद नियुक्त सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना के स्थान पर नई पेंशन योजना लागू की गई है।

उन्होंने बताया कि नई पेंशन योजना सही मायने में देखा जाए तो पेंशन योजना नहीं है। यह एक बाजारवाद पर आधारित प्रणाली है। इसमें किसी भी प्रकार की न्यूनतम गारंटी नहीं है। पुरानी पेंशन योजना सरकारी कर्मचारी के बुढ़ापे की लाठी है, तो दूसरी ओर नई पेंशन योजना उसके साथ बहुत बड़ा छलावा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करना जरूरी है। इससे कर्मचारी, राज्य और अर्थव्यवस्था तीनों को लाभ है। वर्तमान एनपीएस प्रक्रिया में कर्मचारी भय के कारण धन संग्रह करते हैं। जिससे अर्थव्यवस्था में मांग घटती है। अगर पुरानी पेंशन बहाल होती है, तो इससे लाभ ही होगा। कम•ा्चारियों को भविष्य की चिता न होने पर वो भविष्य के लिए धन संग्रह करने की अपेक्षा व्यय करेंगे।

chat bot
आपका साथी