नादौन के विकास पर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग

संवाद सहयोगी नादौन पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। नादौन क्ष्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Dec 2020 07:53 PM (IST) Updated:Thu, 17 Dec 2020 07:53 PM (IST)
नादौन के विकास पर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग
नादौन के विकास पर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग

संवाद सहयोगी, नादौन : पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। नादौन क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो को कांग्रेस और भाजपा नेता अपनी उपलब्धि बता रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने स्थानीय विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू घेरते हुए कहा कि जो नेता अपने क्षेत्र में ही कभी-कभार आता हो वे क्षेत्र के विकास में कितना रुचि रखता है, यह जनता जानती है। पंचायत चुनाव पर सुक्खू के बयान पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए शिमला से बैठक बयान जारी करते हैं। टूरिज्म होटल एवं ब्यास नदी में रिवर राफ्टिग की सुविधा उपलब्ध करवाने में असफल रहने के बाद सुक्खू समर्थक अब जनता को बरगलाने में जुट गए हैं।

वीरवार को जारी बयान में भाजपा की मंडल इकाई के नेता शहरी इकाई अध्यक्ष राजकुमार सौंधी, उपाध्यक्ष रविन्द्र कौशल, रवि कपिल, अनिल सोनी, मनोज कुमार, योगराज मेहरा, मनोरंजन गुलाटी, महासचिव यशपाल धीमान, सचिव हरीश अवस्थी, हंसराज हंस, राजीव गोल्डी, कोषाध्यक्ष अर्पित सेठी व वरिष्ठ भाजपा सदस्य ओंकार शर्मा, वीनू कपिल, मोहन लाल व नीरज जैन ने कहा कि कांग्रेसियों को विकास के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट लाने की बातें करने से पहले जनता को यह जरूर बताना चाहिए नादौन के विकास में सुक्खू का क्या योगदान है।

उन्होंने सवालिया लिहाजे में पूछा कि सुक्खू द्वारा नादौन में खोला गया स्पाइस पार्क और गलोड़ में खोला गया सेंट्रल स्कूल कहां गया। उन्होंने कहा कि हवाई बातें करने में माहिर उक्त नेता ने वर्ष 2012 में नादौन में रेल जंक्शन बनाने की जो चुनावी शोशेबाजी की थी उसे नादौन की जनता अभी तक भूली नहीं है।

शहरी भाजपा के नेताओं ने कहा कि नादौन में मेडिकल कॉलेज की घोषणा भी उक्त नेता ने 2012 में की थी लेकिन अगले पांच साल तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के वावजूद धरातल पर काम शून्य रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने वर्ष 2018 में जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज को न केवल स्वीकृति प्रदान की बल्कि उसका शिलान्यास कर दिया है, जिसका कार्य चल रहा है।

भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की ओर से किसी कार्य को मंजूरी देने के बाद स्थानीय विधायक इसे अपने नाम से जोड़कर प्रचार करते हैं।

chat bot
आपका साथी