हर बूथ पर 10-10 प्रहरी नियुक्त करेगा किसान मोर्चा

संवाद सहयोगी हमीरपुर भाजपा किसान मोर्चा हमीरपुर की बैठक सर्वहित सुधार सभा गृह में जिला

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 08:31 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:19 AM (IST)
हर बूथ पर 10-10 प्रहरी नियुक्त करेगा किसान मोर्चा
हर बूथ पर 10-10 प्रहरी नियुक्त करेगा किसान मोर्चा

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : भाजपा किसान मोर्चा हमीरपुर की बैठक सर्वहित सुधार सभा गृह में जिला अध्यक्ष अर्जन सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश के किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश बबली मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष राकेश बबली ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार निरंतर गरीबों व किसानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर 10-10 किसान प्रहरी नियुक्त किए जाएंगे, जिससे किसानों का सीधा संवाद सरकार तक पहुंचेगा। इसके लिए मंडलस्तर पर एक कोर कमेटी गठित की जाएगी, जो सदस्यों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करके तीन से चार बूथ प्रत्येक सदस्य को आवंटित करेगी। इस दौरान जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा, महासचिव दलवीर सिंह ठाकुर, पृथ्वी चंद चौहान, उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, संजीव शर्मा, प्रकाश सिंह, आनंद ठाकुर, यशवंत सिंह, अशोक कुमार, देशराज शर्मा, प्रवक्ता अनीश ठाकुर, मीडिया प्रभारी मनोज धीमान, मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ बुनियाद, विपिन शर्मा तथा अनिल काकू उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी