केसीसी बैंक के चुनाव में दांव पर प्रतिष्ठा

-हमीरपुर व नादौन जोन में दो निदेशक पदों के लिए कांटे का मुकाबला - हमीरपुर में 137 व नादौन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 07:23 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 07:23 PM (IST)
केसीसी बैंक के चुनाव में दांव पर प्रतिष्ठा
केसीसी बैंक के चुनाव में दांव पर प्रतिष्ठा

-हमीरपुर व नादौन जोन में दो निदेशक पदों के लिए कांटे का मुकाबला

- हमीरपुर में 137 व नादौन जोन में हैं 113 मतदाता

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : केसीसी बैंक के दो जोन में दो निदेशक पदों का चुनाव भाजपा व कांग्रेस के नेताओं के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। हमीरपुर जोन से चार प्रत्याशी व नादौन जोन से दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। चुनाव को अब एक दिन शेष हैं और 30 सितंबर को दस बजे से लेकर सायं तीन बजे तक मतदान होगा। हमीरपुर जोन से भोरंज के भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल ठाकुर, सहकारी सभाओं में कर्मचारी संघ के पूर्व महासचिव देशराज ठाकुर, केसीसी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया शामिल हैं, जबकि नादौन जोन से आत्मप्रकाश व जैदनाथ आमने सामने हैं। दोनों जोन में भाजपा की अपनी ही विचारधारा के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर हैं। कांग्रेस की विचारधारा के प्रत्याशी कुलदीप पठानिया भी चुनाव मैदान कड़ा संघर्ष कर रहे हैं।

हमीरपुर जोन में भाजपा के विधायक नरेंद्र ठाकुर, भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी हमीरपुर जोन से अपने -अपने प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। भोरंज में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल ठाकुर के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक बन गया है, वहीं कुलदीप पठानिया ने भी भाजपा की अंदरूनी कलह पर पूरी नजर बनाए रखी हुई हैं। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा व नादौन के विधायक ठाकुर सुखबिंदर सिंह सुक्खू भी अपने - अपने विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के साथ विचार विमर्श करते देखे गए हैं। नादौन जोन में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री आत्मप्रकाश के पक्ष में पहले ही अपील कर चुके हैं और उन्होंने उन्हें भाजपा का प्रत्याशी करार दिया हैं। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के खास जैदनाथ के चुनाव मैदान में कूदने से मामला रौचक हो गया हैं। हमीरपुर जोन में 137 व नादौन जोन में 113 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 30 सितंबर बुधवार को होगा। केसीसी बैंक के दो जोन के दो निदेशक पदों के चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चुनाव 30 सितंबर को सुबह दस बजे से लेकर तीन बजे तक होगा, उसके बाद मतों की गणना होगी और परिणाम सामने आ जाएगा

- अशोक चौहान, चुनाव अधिकारी।

chat bot
आपका साथी