हमीरपुर से कर्मचंद, बिझड़ी खंड से नरेंद्र चुने प्रधान

संवाद सहयोगी हमीरपुर पेंशनर भवन हमीरपुर में हिम आंचल पेंशनर्स संघ हमीरपुर इकाई तथा बिझड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 05:28 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 05:28 PM (IST)
हमीरपुर से कर्मचंद, बिझड़ी खंड से नरेंद्र चुने प्रधान
हमीरपुर से कर्मचंद, बिझड़ी खंड से नरेंद्र चुने प्रधान

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : पेंशनर भवन हमीरपुर में हिम आंचल पेंशनर्स संघ हमीरपुर इकाई तथा बिझड़ी खंड इकाई के सत्र 2021-23 के द्वि-वार्षिक चुनाव हुए। बैठक में हमीरपुर खंड के प्रधान कर्म चंद की ओर से तथा बिझड़ी खंड में महासचिव परस राम ठाकुर ने अपने अपने संबंधित खंड के सत्र 2019-21 की गतिविधियों बारे हाउस को अवगत कराया।

कार्यकारिणी को भंग किए जाने के बाद पर्यवेक्षकों की ओर से चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई। हमीरपुर खंड के चुनाव सुभाष चंद्र शर्मा व प्रताप सिंह ठाकुर की देखरेख में हुए, जिसमें कर्म चंद कानूगो को निर्विरोध प्रधान, नानक चंद शर्मा को महासचिव तथा पृथ्वी राज को कोषाध्यक्ष चुना गया। जिला प्रधान के प्रस्ताव पर हाउस की ओर से हमीरपुर नगरपालिका में संघ गतिविधियां के सुचारू संचालन के लिए शहरी यूनिट के प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए हेमराज शर्मा को यूनिट प्रधान, जोगिदर पुंडीर को सचिव, राम चंद कटोच, दीपचंद शर्मा, अमर सिंह बिष्ट तथा दत्ता को सदस्य मनोनीत किया गया। बिझड़ी खंड इकाई के चुनाव योगराज शर्मा व प्रेम चंद शर्मा की देखरेख में मैहरे में हुए, जिसमें नरेंद्र बन्याल को प्रधान, परस राम ठाकुर को महासचिव तथा विचित्र सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया, इसके अलावा हाउस की सहमति से दलेर चंद को वरिष्ठ उपप्रधान व सुखदेव धीमान को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए नवनिर्वाचित प्रधानों को प्राधिकृत किया गया। संघ संस्थापक बीड़ी शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा, जिला प्रधान केसी गौतम, महासचिव शंभू राम जसवाल तथा उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी