जंगलों में शिकारियों ने तानी बंदूकें, विभाग अलर्ट

जागरण संवाददाता हमीरपुर जिला हमीरपुर में सर्दी के मौसम में जंगलों में शिकारी भी काफी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Dec 2020 06:05 PM (IST) Updated:Fri, 18 Dec 2020 06:05 PM (IST)
जंगलों में शिकारियों ने तानी बंदूकें, विभाग अलर्ट
जंगलों में शिकारियों ने तानी बंदूकें, विभाग अलर्ट

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जिला हमीरपुर में सर्दी के मौसम में जंगलों में शिकारी भी काफी सक्रिय हो गए हैं तथा वन्य जीव जंतुओं का शिकार कर रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ वन विभाग ने भी वन्य जीवों को अपना शिकार बनाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक पिछले एक माह से एक-दो स्थानों से वन विभाग के पास शिकायतें आना शुरू हो गई हैं। मिली शिकायतों के आधार पर वन विभाग की टीमें भी हथियारों से लैस होकर जंगलों में रेकी कर रही हैं ताकि जंगली जानवरों का शिकार न हो सके।

------------------

तीन साल में पकड़े गए बड़े मामले

वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक तीन साल तीन मामले अवैध शिकार करने के दर्ज किए गए हैं तथा आरोपित बंदूकों सहित पकड़े भी गए हैं।

-पहला मामला वर्ष 2019 में नवंबर में बड़सर उपमंडल के सलौणी के जंगल में तेंदुए की खाल के साथ बंदूक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

-दूसरा मामला अप्रैल 2020 में सामने आया था जिसमें भोरंज उपमंडल के नगरोटा के पलपल में जंगली सूअर को मारकर उसे बेचने पर वन विभाग ने दो शिकारियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया था। यह मामला भी वन विभाग की ओर से पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था।

-तीसरा मामला कांगू के पास बड़े अजगर को मारने पर दर्ज किया गया था और व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया था। यह तीनों मामले कोर्ट में चालान सहित पेश किए गए हैं।

-----------------

जंगलों में हथियार सहित कुत्तों व गाड़ियों का सहारा लेकर अवैध शिकार करने वाले शिकारियों के खिलाफ ने अलर्ट जारी किया है। वन सुरक्षा कर्मचारियों की टीमों को गश्त करने के निर्देश जारी किए हैं। स्थानीय लोगों की ओर से शिकायतें हर माह आती हैं। इन्हीं के आधार पर वन विभाग जंगली जीव जंतुओं का शिकार करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए तैयार है।

-वंदना राहणे, वन मंडल अधिकारी हमीरपुर।

-------------------

जंगलों में जंगली जीव जंतुओं का अवैध शिकार करने वाले शिकारियों की अब खैर नहीं। तीन वर्ष में वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन मामले दर्ज किए हैं। इस बार भी हर स्तर पर शिकारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों को भी विभाग को गुप्त सूचना प्रदान करने को कहा है।

-अनिल जोशी, मुख्य वन अरण्यपाल हमीरपुर।

chat bot
आपका साथी