हिंदी हमारी राजभाषा इसे महत्व दें : रोहित

चित्र16 संवाद सहयोगी हमीरपुर नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से बुधवार को हिदी दिव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 05:38 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:16 AM (IST)
हिंदी हमारी राजभाषा इसे महत्व दें : रोहित
हिंदी हमारी राजभाषा इसे महत्व दें : रोहित

चित्र:16

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से बुधवार को हिदी दिवस पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान युवा समन्वयक रोहित यादव ने बताया कि हिदी हमारी राजभाषा है। हमें अपनी राजभाषा को महत्व देना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसमें कोई दोराय नहीं है कि हिदी एक समृद्ध भाषा है और भारत की राष्ट्रीय सांस्कृतिक एकता की कड़ी है। हिदी सभी को एक सूत्र में बांधे हुए है। वैश्विक स्तर पर भी हिदी को अब किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। आज विश्व के अनेक देशों में विश्वविद्यालय स्तर पर हिदी पढ़ाई जाने लगी है। स्वतंत्र भारत की संविधान सभा ने सर्वसम्मति से 14 सितंबर, 1949 को यह निर्णय लिया था कि संघ की राजभाषा हिदी और लिपि देवनागरी होगी। इसी उपलक्ष्य में 14 सितंबर को हिदी दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई है। जिला भर में राष्ट्रीय हिदी पखवाड़ा 15 से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी