जनता जानती है मौका परस्त राजनीति किसने की : अंजना

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजना ठाकुर और महासचिव अर्चना चौहान ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि की धूमल की गोद में पलने वाले कांग्रेसी हमें राजनीति न सिखाएं यह वही रा¨जदर राणा है

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 08:49 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 08:49 PM (IST)
जनता जानती है मौका परस्त राजनीति किसने की : अंजना
जनता जानती है मौका परस्त राजनीति किसने की : अंजना

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजना ठाकुर और महासचिव अर्चना चौहान ने संयुक्त बयान में कहा कि की धूमल की गोद में पलने वाले कांग्रेसी अब उन्हें राजनीति न सिखाएं। यह वही रा¨जदर राणा है जिन्होंने धूमल के आंचल में पल कर एक सामाजिक संस्था बनाकर अपनी राजनीति शुरू की तब तो उन्हें धूमल भी अपने गुरु लगते थे। लेकिन मौकापरस्त की राजनीति किसने की यह सुजानपुर की जनता भली-भांति जानती है।

राणा कभी धूमल का गुणगान करते नहीं थकते थे जो उन्हें गुरु और पिता समान लगते थे। लेकिन भाजपा यह भांपने में चूक कर गई की राणा उसका परिवार महत्वाकांक्षी है। अब कांग्रेस पार्टी भी समझ गई है कि राणा को अपने परिवार से बहुत प्यार है। उन्हें या तो मैं या मेरी पत्नी या मेरा बेटा ही राजनीति में चाहिए। कांग्रेस में भी इस बात का भंडाफोड़ हो गया है।

chat bot
आपका साथी