शांति प्राप्त करने का एकमात्र उपाय है भक्ति : अश्विनी

जालपा माता मंदिर कसवाड़ में मंगलवार को शिव महापुराण कथा का समापन हो गया। कथा का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ जिसके उपरांत भंडारा भी आयोजित किया गया। सप्ताह भर स्थानीय ग्रामीणों ने भगवान का गुणगान करते हुए मंदिर में पूजा अर्चना की। यह आयोजन समस्त निवासियों के सहयोग से करवाया गया। कथावाचक पंडित अश्विनी शर्मा शास्त्री जी अपने मुखारविद से भक्तों को प्रवचन सुनाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 07:39 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 07:39 PM (IST)
शांति प्राप्त करने का एकमात्र उपाय है भक्ति : अश्विनी
शांति प्राप्त करने का एकमात्र उपाय है भक्ति : अश्विनी

चित्र 15 ए

संवाद सहयोगी, टौणी देवी :

जालपा माता मंदिर कसवाड़ में मंगलवार को शिव महापुराण कथा का समापन हो गया। कथा का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। इसके बाद भंडारा भी आयोजित किया गया। सप्ताह भर स्थानीय ग्रामीणों ने भगवान का गुणगान करते हुए मंदिर में पूजा अर्चना की। यह आयोजन समस्त निवासियों के सहयोग से करवाया गया। कथावाचक पंडित अश्विनी शर्मा शास्त्री ने भक्तों को प्रवचन सुनाए। उन्होंने अंतिम दिन प्रवचन करते हुए कहा कि ईश्वर सर्वशक्तिमान है। प्रभु की भक्ति ही इस संसार में शांति प्राप्त करने का एकमात्र तरीका है। भगवान की कथाओं के आयोजन एवं श्रवण से मनुष्य को पुण्य प्राप्ति होती है। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व है जोकि आज भी अपनी प्राचीनता व परंपराओं को संजोए है।

chat bot
आपका साथी