कृषि विधेयक से समृद्ध होंगे किसान : विशाल

जागरण संवाददाता हमीरपुर जिला भाजपा प्रवक्ता विशाल पठानिया ने कहा कि आजादी के बाद भारत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:37 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:37 PM (IST)
कृषि विधेयक से समृद्ध होंगे किसान : विशाल
कृषि विधेयक से समृद्ध होंगे किसान : विशाल

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जिला भाजपा प्रवक्ता विशाल पठानिया ने कहा कि आजादी के बाद भारत की खेती में काफी बदलाव हो गया है। कृषि उत्पादन, व्यापार व वाणिज्य अध्यादेश 2020, राज्य सरकारों को मंडियों के बाहर की गई कृषि उपज की बिक्री और खरीद पर टैक्स लगाने से रोकता है और किसानों को लाभकारी मूल्य पर अपनी फसल को बेचने की आजादी भी देता है। इस बदलाव के जरिए किसानों व व्यापारियों को किसानों की उपज की बिक्री और खरीद से आजादी मिलेगी, जिससे अच्छा माहौल पैदा होगा और दाम भी बेहतर मिलेंगे। इस अध्यादेश से किसान अपनी उपज देश में कहीं भी, किसी भी व्यक्ति या संस्था को बेच सकते हैं। उन्होने कहा कि इस अध्यादेश से देश के किसानों को काफी लाभ होगा।

chat bot
आपका साथी