नयनादेवी में बेलिग मशीन से बनेंगे कचरे के बंडल

श्रीनयनादेवी नगर परिषद में कूड़ा कचरा अब बंडल बनाए जाएंगे जिससे अधिक से अधिक कूड़ा कचरे का निष्पादन आसानी से हो जाएगा। इसके लिए मशीन नगर परिषद के कूड़ा संग्रह केंद्र में स्थापित कर दी गई है। कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:48 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:32 AM (IST)
नयनादेवी में बेलिग मशीन से बनेंगे कचरे के बंडल
नयनादेवी में बेलिग मशीन से बनेंगे कचरे के बंडल

संवाद सहयोगी, नयनादेवी : श्रीनयनादेवी नगर परिषद में कूड़ा कचरा अब बंडल बनाए जाएंगे। जिससे अधिक से अधिक कूड़ा कचरे का निष्पादन आसानी से हो जाएगा। इसके लिए मशीन नगर परिषद के कूड़ा संग्रह केंद्र में स्थापित कर दी गई है। कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए कर्मचारियों को कूड़े के बंडल बनाने की विधि भी सिखाई। मशीन के माध्यम से कर्मचारियों को दो-दो फुट के बंडल बनाने की ट्रेनिग दी। इस से पहले सूखे कचरे के बंडल बनाने की प्रक्रिया से सफाई कर्मचारियों द्वारा की जाती थी। इससे उनका बहुत सा समय बंडल बनाने में ही व्यतीत हो जाता था। फिर सूखे कचरे के इन बंडलों को नगर परिषद के वाहन द्वारा एसीसी बरमाणा भेजा जाता था। आयतन अधिक होने कारण मात्र दो टन वजन ही गाडी द्वारा ले जाया जाता है। अब बेलिग मशीन से बंडल बनाने पर कचरे का आयतन 60 से 75 प्रतिशत कम हो जाएगा तथा नगर परिषद की सूखा कचरा भंडारण सबंधी समस्या का समाधान होगा। वहीं दूसरी तरफ ढुलाई तथा भाड़ा के व्यय में भी कमी होगी। यह मशीन प्रदूषण रहित है तथा इसे चलाते समय किसी भी प्रकार का शोर नहीं होता। सोमवार को नगर परिषद श्रीनयना देवी में जेके मशीन टूल्स गुजरात प्राइवेट लिमिटड के कर्मचारियों ने नयना देवी नगर परिषद के कर्मचारियों को कूड़ा कचरा को बेलिग मशीन द्वारा अलग अलग बंडल बनाए जाने का डेमो दिया।

नगर परिषद के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि इस शहर के कचरे को स्त्रोत पर सेग्रीगेशन करने तथा घर घर से कचरा उठाने का कार्य दिसंबर माह 2018 में किया गया था तथा तब से लेकर आज तक नगर परिषद ने 19.06 मीट्रिक टन सूखा कचरा एसीसी बरमाणा को भेजा है।

वहीं, डेमो मशीन का नगर परिषद के प्रधान मनीष कुमार ने विधिवत पूजा कर कार्य आरंभ किया। उसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने नयना देवी नगर परिषद के कर्मचारियों को बंडल बनाने की विधि सिखाई।

chat bot
आपका साथी