भाजयुमो मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष पदमुक्त

भाजपा युवा मोर्चा हमीरपुर के जिला अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली ने सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अनुशासनहीनता के लेकर युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही की गई है। इसके चलते भाजयुमो मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष पंकज मिन्हास को पदमुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर एवं प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष विशाल चौहान से विचार विमर्श करके उक्त निर्णय लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jul 2019 07:47 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jul 2019 07:47 PM (IST)
भाजयुमो मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष पदमुक्त
भाजयुमो मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष पदमुक्त

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : भाजपा युवा मोर्चा हमीरपुर के जिला अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि अनुशासनहीनता को लेकर युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई है। इसके चलते भाजयुमो मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष पंकज मिन्हास को पदमुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर एवं प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष विशाल चौहान से विचार विमर्श करके उक्त निर्णय लिया है। लवली ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जल्द ही विचार किया जाएगा एवं सूचित कर दिया जाएगा। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

chat bot
आपका साथी