योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : गर्ग

जागरण संवाददाता हमीरपुर खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं हमीरपुर जिला प्रभारी राजिंद्र गर्ग ने कहा ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 07:29 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 07:29 PM (IST)
योजनाओं का लाभ जनता 
तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : गर्ग
योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : गर्ग

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं हमीरपुर जिला प्रभारी राजिंद्र गर्ग ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आपदा में संकटमोचक की भूमिका निभाते हैं। कोरोना काल उन्होंने निरंतर पीड़ितों की मदद की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से प्रदेश सरकार पूरे हिमाचल में विकास के नए आयाम बना रही है। परंतु भाजपा द्वारा किये गए इन कार्यों का प्रसार और सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। यदि कार्यकर्ता और संगठन एक साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर चलेंगे तो हिमाचल में भाजपा का मिशन रिपीट होना तय है। यह बात उन्होंने वीरवार हीरानगर में आयोजित भाजपा मंडल हमीरपुर की बैठक में कही।

विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि जीवन में संगठन का बड़ा महत्व है। हम अकेले शक्तिहीन हैं परंतु संगठित होने पर संगठन की शक्ति आ जाती है। भाजपा संगठन आंतरिक लोकतंत्र का पालन करते हुए राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करता है। इसलिए राष्ट्र को समृद्ध एवं पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संगठन की एकजुटता आवश्यक है। मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा ने पिछली कार्यसमिति के बाद से अब तक मंडल संगठन द्वारा किए गए कार्यों एवं संगठन की मजबूती के प्रयासों से अवगत कराया। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक संजीव ठाकुर ने भविष्य में पार्टी और संगठन के कार्यक्रमों बारे कार्यकर्ताओं को समुचित दिशानिर्देश दिए।

बैठक में हमीरपुर मंडल मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अनिल कौशल, प्यारेलाल शर्मा, रसील सिंह मनकोटिया, अजय शर्मा, सुरेश सोनी, राजेश गौतम, संजीव, सुरेश, राजेश, ऊषा बिड़ला, अनिल ठाकुर, बलदेव धीमान, विजयपाल सोहरू, राजकुमारी ठाकुर, रीना देवी, कविता शर्मा, कल्पना डोगरा, मनु बाला, मनोज कुमार, अजय रिटू व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी