महिला मंडलों में सशक्त स्त्री केंद्र होंगे स्थापित : राकेश

महिला सशक्तिकरण के लिए महिला मंउलों में सशक्त स्त्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे इन केंद्रों पर ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा उन्हें उपयोगी प्रशिक्षण देकर सशक्त किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 08:14 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 08:14 PM (IST)
महिला मंडलों में सशक्त स्त्री केंद्र होंगे स्थापित : राकेश
महिला मंडलों में सशक्त स्त्री केंद्र होंगे स्थापित : राकेश

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : महिला सशक्तीकरण के लिए महिला मंडलों में सशक्त स्त्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा उन्हें उपयोगी प्रशिक्षण देकर सशक्त किया जाएगा। ये केंद्र किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता तथा आत्मसम्मान बढ़ाने के विषयों पर भी जागरूक करेंगे। यह जानकारी जिला परिषद के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने वीरवार को जिला परिषद भवन के सभागार में तीन दिवसीय पंचायती राज की नवनिर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के लिए आयोजित कार्यशाला के समापन पर बतौर मुख्यातिथि दी।

उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से हिमाचली गृहिणी सुविधा योजना भी आरंभ की गई है इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना से छूट गए परिवारों को नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण तथा बच्चों के बौद्विक विकास के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिव्या ज्योति पटियाल ने महिला एवं बच्चों के सरंक्षण के लिए कानून बारे जानकारी प्रदान की।। स्वास्थ्य शिक्षक सतीश शुक्ला ने महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष ने सरेड़ी पंचायत की प्रधान कुसुम लता द्वारा 14वें वित्तायोग की 89 प्रतिशत राशि पंचायत में विकास कार्यो पर खर्च करने के लिए सम्मानित भी किया गया।

chat bot
आपका साथी