बुजुर्गो का आशीर्वाद बड़े भाग्य से नसीब होता है : विजय

संवाद सहयोगी नादौन हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बुजुर्गो के सम्मान के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:01 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 07:01 PM (IST)
बुजुर्गो का आशीर्वाद बड़े भाग्य से नसीब होता है : विजय
बुजुर्गो का आशीर्वाद बड़े भाग्य से नसीब होता है : विजय

संवाद सहयोगी, नादौन : हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बुजुर्गो के सम्मान के प्रति समाज की संवेदनशीलता का आह्वान करते हुए कहा कि बुजुर्गों के मान सम्मान से ही उत्कृष्ट समाज की नींव रखी जा सकती है। बुजुर्गो की घर-परिवार से लेकर राष्ट्र निर्माण तक उनकी सारी उम्र की तपस्या को कभी भी कम करके नहीं आंका जा सकता। बुजुर्गो का आशीर्वाद बड़े भाग्य से नसीब होता है और हमें उनके मानसम्मान की हर कीमत पर रक्षा करनी चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से कांगू में आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर नादौन के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विजय धीमान, भाजपा के मंडल अध्यक्ष ठाकुर हरदयाल सिंह, अमर जीत डोगरा, अनिल ठाकुर, सुभाष कौशल उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी