सत्य ही परम धर्म : बलवंत कुमार

डीडीएम साई कॉलेज कल्लर जलाड़ी में गैस्ट लैक्चर का आयोजन किया गया जिसके अतिथि प्रवक्ता सेवानिवृत प्रो बलवंत कुमार रहे। जिनका मुख्य विषय अन्तरंग वार्ता को लेकर प्रशिक्षुओं को जागृत किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 08:46 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 08:46 PM (IST)
सत्य ही परम धर्म : बलवंत कुमार
सत्य ही परम धर्म : बलवंत कुमार

संवाद सहयोगी, नादौन : डीडीएम साई कॉलेज कल्लर जलाड़ी में गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। इसमें प्रवक्ता सेवानिवृत्त प्रो. बलवंत कुमार उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त हिंदी के प्रो. रत्न चंद शर्मा, प्रो. चर्तुभूज व रत्न चंद शर्मा भी उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि ने कहा कि मूल वास्तविक धर्म सत्य के साथ पहुंचता है। सत्य ही परम धर्म है। संसार में हम सब सुख को लूटना चाहते हैं लेकिन किसी को सुख देना नहीं चाहते। दूसरी तरफ विकास कार्य को लेकर उनका मत था कि विकास के मार्ग से कितने कष्ट दूर हो रहे हैं, लेकिन कितने कष्ट पैदा हो रहे हैं ये कभी किसी ने सोचा है। जितना विकास है उतने कष्ट भी हैं। अत: अंत में ज्ञान और संस्कार को लेकर उन्होंने प्रशिक्षुओं को बताया कि ज्ञान तो दिया जा रहा है लेकिन सामने वाला इसका प्रयोग किस तरीके से कर रहा है। जो ज्ञान हमें संस्कार के रूप में दिया जाता है आज वो संस्कार कहां गए। अत: हर इंसान में पशुवृति आ चुकी है। इस मौके पर कॉलेज प्रशासनिक अधिकारी राजेश कपिल व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी