गोपाष्टमी पर सभी गोसंरक्षण का संकल्प लें : धूमल

गोसेवा सबसे बड़ा धर्म है। गोपाष्टमी पर सभी लोगों को गोसरंक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 06:30 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 06:30 PM (IST)
गोपाष्टमी पर सभी गोसंरक्षण का संकल्प लें : धूमल
गोपाष्टमी पर सभी गोसंरक्षण का संकल्प लें : धूमल

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : गोसेवा सबसे बड़ा धर्म है। गोपाष्टमी पर सभी लोगों को गोसरंक्षण का संकल्प लेना चाहिए। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने गोपाष्टमी पर ठाकुरद्वारा गोशाला जमली धाम में आयोजित गो पूजन के अनुष्ठान में कही। इस दौरान प्रेम कुमार धूमल ने गो पूजन किया और हवन यज्ञ में आहुति भी डाली। इसके बाद प्रेम कुमार धूमल ने गोशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सुनी।

धूमल ने कहा कि गोसेवा सबसे बड़ा धर्म है। गोमाता भारतीय संस्कृति की भी प्रतीक है। आज प्रदेश में बड़ी तदाद में गोशालाएं हैं तथा सरकार भी गोसदनों का निर्माण करवा रही है। उन्होंने कहा कि साम‌र्थ्य अनुसार लोग देसी गाय जरूर पालें। देसी गाय का दूध, घी, मूत्र इत्यादि सब स्वास्थ्यबर्धक होता है तथा इससे कई प्रकार की बीमारियां खत्म होती हैं।

गोशाला कमेटी की ओर से रसील सिंह मनकोटिया ने कहा कि जमली धाम गोशाला में सैकड़ों गायों की सेवा की जा रही है तथा स्थानीय लोग, समाजसेवी और सरकार सहित कई व्यापारी वर्ग भी इस गौशाला की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस गोशाला की स्थापना पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा करवाई गई थी । आज गौशाला एक धार्मिक स्थल बन चुका है। इसमें गोशाला कमेटी की रात दिन की मेहनत भी है तथा लोगों का भी सहयोग है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने गौसेवकों को सम्मानित भी किया।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्यारे लाल शर्मा, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, पार्षद विपिन शर्मा, भाजपा नेता विजय बहल, बीना शर्मा, त्रिलोक डढवाल, कालाअंब पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश ठाकुर, पूर्व बीडीसी संजीव शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी