वन विभाग तैयार करेगा चंदन के 50 हजार पौधे

वन विभाग प्रदेशभर की नर्सरियों में चंदन के 50 हजार पौधे तैयार कर रहा है जोकि अगले वर्ष लोगों को प्रदान किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:35 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:16 AM (IST)
वन विभाग तैयार करेगा चंदन के 50 हजार पौधे
वन विभाग तैयार करेगा चंदन के 50 हजार पौधे

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : वन विभाग प्रदेशभर की नर्सरियों में चंदन के 50 हजार पौधे तैयार कर रहा है जोकि अगले वर्ष लोगों को प्रदान किए जाएंगे। विभाग नर्सरियों में औषधीय पौधे भी तैयार कर रहा है और ग्रामीणों को इससे जोड़ने का क्रम शुरू किया है। यह बात वन मंत्री गोविद सिंह ठाकुर ने हमीरपुर वन वृत्त के तहत विभाग के मुख्य अरण्यपाल व वन मंडलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने वन विभाग को चंदन की खेती का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया है जिसके तहत हर जिले की नर्सरियों में चंदन के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। जंगलों को आग से बचाने के लिए चीड़ की पत्तियों व लेंटाना घास को एकत्रित करके उद्योगों में इस्तेमाल किया जाएगा।

वन गार्डो की सुरक्षा के लिए बन रही नीति

गोविंद ठाकुर ने कहा कि इस साल कोरोना महामारी के चलते स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के माध्यम से जोड़ा जाएगा। प्रदेश के जिलों में वहां की संस्कृति के तहत वन विश्रामगृह बनाए जाएंगे। वन गार्डो की सुरक्षा के लिए सरकार नई नीति भी तैयार कर रही हैं जिससे उन्हें वन माफिया से घबराने की जरूरत नहीं है।

मुख्य अरण्यपाल अनिल जोशी ने वन मंत्री को हमीरपुर सर्किल की हर गतिविधि से अवगत करवाया। वन मंडल अधिकारियों में हमीरपुर से बंदना राहणे, देहरा से आरके डोगरा, ऊना से मृत्युंजय माधव, शिमला कार्यालय से प्रधान मुख्य अरण्यपाल अनिल जोशी, मुख्य अरण्यपाल राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी