ट्रैक्टर से बिजाई के लिए तय हो दाम

संवाद सहयोगी जाहू राष्ट्रीय किसान संगठन भोरंज इकाई की बैठक भोरंज (तरक्वाड़ी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 04:35 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 04:35 PM (IST)
ट्रैक्टर से बिजाई के लिए तय हो दाम
ट्रैक्टर से बिजाई के लिए तय हो दाम

चित्र : 3

संवाद सहयोगी, जाहू : राष्ट्रीय किसान संगठन भोरंज इकाई की बैठक भोरंज (तरक्वाड़ी) में प्रदेश उपाध्यक्ष डा. रमेश डोगरा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर विचार-विर्मश किया गया तथा केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। इस दौरान उपायुक्त हमीरपुर से जिले में ट्रैक्टर से बिजाई के लिए प्रति घंटा दाम तय करने की मांग भी उठी, ताकि किसानों को लूट से बचाया जा सके।

प्रदेश उपाध्यक्ष डा. रमेश डोगरा ने कहा कि किसानों के हितों की पैरवी करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार संवेदनशील नहीं हैं। कृषि यंत्रों और बीजों के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से किसान परेशान हैं। पेट्रोल व डीजल के कीमतों में वृद्धि का भी सीधा असर खेतीबाड़ी पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में किसान संगठन लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने कहा कि किसानों को हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों के घटिया बीज महंगे दामों पर दिए जा रहे हैं। इससे किसानों को उत्पादन का लाभ नहीं मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश से ही अच्छी क्वालिटी का बीज तैयार किया जाए। पंचायत प्रतिनिधि व किसान लगातार भोरंज विधानसभा क्षेत्र में चार वर्षो से बेसहारा पशुओं की समस्या से ग्रस्ति हैं, लेकिन समस्या को दूर करने में सरकार व प्रशासन कोई प्रयास नही कर रहा है। बढ़ते बेसहारा पशुओं के कारण लोग खेतीबाड़ी छोड़ रहे हैं। और उपजाऊ भूमि बंजर बन रही है। इस अवसर पर भोरंज ब्लाक के अध्यक्ष पवन कुमार, राम लाल, रमेश चंद, विजय प्रेमी, रवि कुमार, सुनील कुमार, रणजीत सिंह, मेहर सिंह, पवन कुमार, राज कुमार, निक्कु राम, रमेश चंद, अश्वनी कुमार, उत्तम चंद, किशोरी लाल, गौरव डोगरा, पवन, राजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार व अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी