नवाचार व नई तकनीक अपनाएं : राज्यपाल

विश्व में केवल वही देश प्रगति कर रहे हैं जिन्होंने नई तकनीक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 09:01 PM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 09:01 PM (IST)
नवाचार व नई तकनीक अपनाएं : राज्यपाल
नवाचार व नई तकनीक अपनाएं : राज्यपाल

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : विश्व में केवल वही देश प्रगति कर रहे हैं जिन्होंने नई तकनीक को प्राथमिकता दी है। इसलिए नवाचार व नई तकनीक अपनाएं। अधिक युवाओं को सर्वोत्तम शिक्षा, ज्ञान व कौशल प्रदान करने से जनसांख्यिकीय लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए विश्वविद्यालयों को आधुनिक तकनीक के साथ रचनात्मक आधार पर काम करना चाहिए।

यह बात राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के तीसरे दीक्षा समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने 162 विद्यार्थियों को डिग्रियां, 22 को स्वर्ण व 21 को रजत पदक दिए। उन्होंने कहा भारत ज्ञान अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। उम्मीद है कि युवा पीढ़ी नए युग का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता, साम‌र्थ्य व पहुंच उच्च शिक्षा प्रणाली के मुख्य तत्व होने चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 इसमें सहायक होगी। उन्होंने इस दिशा में बेहतर कार्य करने के लिए तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन का श्रेय भी इस विश्वविद्यालय को जाता है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर दड़ूही में रूद्राक्ष का पौधा लगाया और 9.78 करोड़ रुपये से बनने वाले छात्रा हॉस्टल भवन की आधारशिला रखी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डा. रामलाल मार्कडेय ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी डिग्रीधारक माता-पिता व शिक्षकों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इससे पहले तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने राज्यपाल को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह देश का पहला तकनीकी विश्वविद्यालय है, जो विद्यार्थियों को अगले शैक्षणिक सत्र से अंग्रेजी व हिदी में पढ़ाई की सुविधा प्रदान करेगा। इस मौके पर विधायक नरेंद्र ठाकुर, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति डा. एचके चौधरी, उपायुक्त देबाश्वेता बानिक आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी