जाहू में बताए स्तनपान के फायदे

संवाद सहयोगी जाहू पहली से सात अगस्त तक मनाए जाने वाले विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत आंगनबाड़ी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:41 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:41 PM (IST)
जाहू में बताए स्तनपान के फायदे
जाहू में बताए स्तनपान के फायदे

संवाद सहयोगी, जाहू : पहली से सात अगस्त तक मनाए जाने वाले विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां में स्तनपान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री रांगड़ा ने की।

इस दौरान सबसे पहले महिलाओं ने स्तनपान करवाने के लिए विचार साझा किए और शिशु के स्वास्थ्य के लिए स्तनपान को करवाने पर जोर दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री रांगड़ा ने कहा कि स्तनपान शिशु के जीवन की नींव हैं। स्तनपान शिशु और मां दोनों के लिए जीवनदायक है। इससे बच्चे का शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास होता है। मां का दूध अमृत के समान है। इस दौरान कोरोना महामारी के बचने के लोगों को घरों में रहने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर कश्मीरा देवी, रेखा देवी, आरती देवी, सपना, सहायिका माया देवी भी उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी