भोरंज बीडीसी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भाजपा का!

ब्लॉक समिति के चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद अब अध्यक्ष व उ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 07:10 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 07:12 PM (IST)
भोरंज बीडीसी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भाजपा का!
भोरंज बीडीसी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भाजपा का!

दीना नाथ शास्त्री, जाहू (भोरंज)

ब्लॉक समिति के चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद अब अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चर्चाओं को दौर शुरू हो गया है। हमीरपुर जिला की भोरंज ब्लॉक समिति का अध्यक्ष इस बार सामान्य वर्ग से होगा।

भोरज भाजपा का दावा है कि भोरंज ब्लॉक समिति के 21 वार्डों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से किसी भी प्रत्याशी के जीतने का दावा नहीं किया गया है। ऐसे में भाजपा की ओर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का सर्वसम्मति से बनना तय माना जा रहा है।

भोरंज ब्लॉक समिति के छह वार्डों टिक्करी मिन्हासां से अशोक ठाकुर, नंधन से कै. प्रीतम चंद, अमरोह से राजेंद्र सिंह, झरलोग से विश्वनाथ, पांडवीं से राजेंद्र सिंह डोगरा व महल से योगेश चंद सामान्य वर्ग से पुरुष उम्मीदवार जीत कर आए हैं। अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नाम वर्तमान भोरंज भाजपा मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर का नाम लिया जा रहा है। अशोक ठाकुर भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, जिला उपाध्यक्ष, भोरंज भाजपा मीडिया प्रभारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा दस साल से भोरंज महामंत्री के पद पर हैं व 15 साल से पंचायती राज के पदों पर रह चुके हैं।

चर्चा है कि अशोक ठाकुर को पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर व भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी का आशीर्वाद प्राप्त है। दूसरी ओर, उपाध्यक्ष पद के लिए दो नाम कै. प्रीतम सिंह व राजेंद्र सिंह का नाम चर्चा में है। दोनों ही प्रत्याशी काफी वरिष्ठ व अनुभवी हैं। ऐसे में दोनों ही पदों पर सहमति बनाने की ओर चर्चा हो रही है।

---------------

क्या कहते हैं भोरंज भाजपा मंडल महामंत्री

भोरंज भाजपा मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर का कहना है कि भोरंज ब्लॉक समिति के 21 वार्डो में पहली बार सभी प्रत्याशी भाजपा समर्थित जीते हैं। लोगों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों व भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी के प्रति विश्वास जताया है। भोरंज ब्लॉक समिति का अध्यक्ष सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पदों पर सर्वसम्मति से चुना जाएगा।

chat bot
आपका साथी