खन्ना ने कार्यकत्र्ताओं को दिया मंत्र

जागरण संवाददाता हमीरपुर शनिवार देर शाम समीरपुर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश प्रभारी अविन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:12 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:12 PM (IST)
खन्ना ने कार्यकत्र्ताओं को दिया मंत्र
खन्ना ने कार्यकत्र्ताओं को दिया मंत्र

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : शनिवार देर शाम समीरपुर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना के जिला में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इसके तुरंत बाद प्रदेश प्रभारी ने जिला भाजपा व चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

अविनाश राय खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी पार्टी अनुशासन के लिए जानी जाती है। मिशन रिपीट को सब मिलजुल कर सफल बनाएंगे। सबका क‌र्त्तव्य है कि जो निंदनीय काम कांग्रेस ने किया, उसकी चर्चा सब जगह की जाए। कांग्रेस का विनाश शुरू हो गया है।

मतदान केंद्र पर पकड़ मजबूत बनाने को प्रदेश प्रभारी ने कहा कि बूथ पर जीत सुनिश्चित करने के लिए संबंधित बूथ का कार्यकत्र्ता लक्ष्य तय कर मेहनत करे। हमीरपुर जिला के संगठन में पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री, विधायक और पूर्व विधायक के रूप में बड़ी टीम मौजूद है। यह भी जिला के संगठन को बड़े लक्ष्य हासिल करने में सहायक सिद्ध होने वाला फैक्टर है।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के मार्गदर्शन में प्रदेश में अच्छा काम करेंगे। अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को अलग पहचान दिलाई है।

बैठक में प्रेम कुमार धूमल, अनुराग सिंह ठाकुर विशेष के अलावा विधायक नरेंद्र ठाकुर व कमलेश कुमारी, जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार शर्मा भी मौजूद थे।

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना के स्वागत करते हुए कहा कि आपके अनुभव का लाभ सरकार और संगठन को मिलेगा। प्रदेश प्रभारी को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर हरीश शर्मा व अभयवीर लवली, राजकुमार वर्मा, अनिल कौशल, कैप्टन रंजीत सिंह, ऊषा बिड़ला, अंकुश दत्त शर्मा, तेज प्रकाश चोपड़ा, आदर्शकांत, विकास शर्मा, पवन धीमान, श्याम सिंह धत्वलिया व अनिल परमार के अतिरिक्त राजकुमारी, अजय रिटू, जग सिंह, मदन, प्यारेलाल शर्मा, रसील सिंह मनकोटिया, अर्जुन सिंह राणा व वीरेंदर ठाकुर, रमेश शर्मा, कुलदीप ठाकुर, हरदयाल सिंह, देशराज शर्मा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी