सदस्यता अभियान समय पर पूरा करें पदाधिकारी

- नए सदस्यों को जोड़ने के लक्ष्य को करें पूरा - धूमल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Jun 2019 06:26 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jun 2019 06:26 PM (IST)
सदस्यता अभियान समय पर पूरा करें पदाधिकारी
सदस्यता अभियान समय पर पूरा करें पदाधिकारी

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : हमीरपुर परिधिगृह में बुधवार को भाजपा की बैठक जिलाअध्यक्ष अनिल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा के जिला पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार कुमार कुमार धूमल व सदस्यता अभियान के प्रदेश सह प्रमुख एवं कांगड़ा बैंक के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज उपस्थित रहे। इस दौरान सदस्यता अभियान को जिला के पांचों मंडलों में तय समय में पूर्ण करने की रणनीति बनाई गई। डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि सदस्यता अभियान पूरी तरह डिजिटल रूप से किया जाएगा व नई सदस्यता सदस्यता ग्रहण करने के लिए लोगों को स्मार्टफोन एवं डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी करना पड़ेगा। प्राथमिक सदस्यता अभियान छह जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने जिला के पांचों मंडलों की सदस्यता अभियान के लिए की गई तैयारी की जानकारी भी ली व संबंधित मंडलों के अध्यक्षों से इस पर चर्चा भी की।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे सदस्यता अभियान को समय पर पूरा करें और पार्टी में नए सदस्य जोड़ने के लक्ष्य को पूरा करने में कोई कोताही न बरतें। उन्हें विश्वास है कि पार्टी के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। सदस्यता अभियान में नए मतदाताओं व महिलाओं को ज्यादा संख्या में पार्टी से जोड़ा जाए। कार्यकर्ता कोशिश करें पार्टी की नीतियों से प्रभावित लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, प्रदेश सचिव विजयपाल सोहारु प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री आदि मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी