पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकत्र्ता कार्य करें

जागरण संवाददाता हमीरपुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि राजनीतिक परिदृश्य हम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:30 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:30 PM (IST)
पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकत्र्ता कार्य करें
पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकत्र्ता कार्य करें

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि राजनीतिक परिदृश्य हमारे पक्ष में है लेकिन सजग, सचेत व सक्रिय होने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को पार्टी के दृष्टिकोण को आत्मसात करने की प्रेरणा देकर पार्टी व देश की मजबूती की दिशा में कार्य करने के लिए कहा। यह बात उन्होंने रविवार को हमीरपुर के सर्वहित सुधार सभा भवन में आयोजित भाजपा हमीरपुर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में कही। प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचने पर उनको विधायक नरेंद्र ठाकुर की अगुवाई में पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकात्मता, लोकतंत्र, समाजिक और आर्थिक विषयों पर गांधीवादी दृष्टिकोण, शोषणमुक्त एवं समतायुक्त समाज की स्थापना, सकारात्मक पंथ निरपेक्षता, सर्वधर्मसमभाव और मूल्यों पर आधारित राजनीति इन सब पंच निष्ठाओं को छह अप्रैल 1980 को पार्टी के स्थापना दिवस पर स्वीकार कर अपनाया गया और बाद में यही पंच निष्ठाएं हमारी पार्टी की पहचान बन गई। सभी पंच निष्ठाओं को मूलमंत्र बनाकर पार्टी ने शुरुआत की और वर्तमान स्वरूप में पहुंच कर अब विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में पार्टी की पहचान बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में सरकारें बढि़या काम कर रही हैं। हमारी पार्टी कार्यकत्र्ताओं की पार्टी है। अनुशासन हमारी पहचान है। नेतृत्व की बात को सुना जाता है और उसे माना भी जाता है। यही बड़ी वजह है कि लोकसभा में 1984 में मात्र दो सांसदों वाली पार्टी के आज लोकसभा में ज्यादा सांसद हैं। अस्तित्व में आने के मात्र 16 साल बाद 1996 में हमारी पार्टी के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बन गए थे।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमारी, बीना शर्मा, विकास शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय रिटू, सुमन कपिल, राजेश गौतम, सुरेश सोनी, नीना ठाकुर, गज्जन राम शर्मा, सुनील शर्मा, सुरेश ठाकुर, शंभू राम व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी